Haryana National Highway : हरियाणा के इस शहर की 6 नेशनल हाईवे बदल देंगे सूरत, लगेंगे बड़े बडे़ कारखाने

Parvesh Mailk
5 Min Read
6 National Highways of this city of Haryana will change the face, big factories will be set up

Haryana National Highway : हरियाणा सरकार प्रदेश में कई योजनाएं आरंभ करने के साथ-साथ सड़कों और राजमार्गों पर काम कर रही है। भारतमाला सड़क योजना के तहत हरियाणा सरकार जींद शहर को 6 नेशनल हाईवों से जोड़ने के लिए सरकार कड़ी मेहनत कर रही है। इनमें से 152-D नेशनल हाईवे पूरी तरह से बनकर तैयार है, जबकि रोहतक से पंजाब जाने वाला नेशनल हाईवे भी पूरी तरह से बनकर तैयार है। इसके अतिरिक्त कुछ नेशनल हाईवों पर काम जोरों पर चल रहा है।

 

आगामी समय में जींद हरियाणा की राजधानी बन सकता है ?
इस शहर में योजनाओं का जाल बिच्छाया जा रहा है। इससे जींद (Haryana National Highway) के नागरिक अंदाजा लगा रहे है कि, सरकार आने वाले समय में जींद को राजधानी बना सकती है। आने वाले दिनों में नेशनल हाईवों का जाल बिच्छने वाला है। हम इसलिए अंदाजा लगा रहे हैं क्योंकि आगामी समय में हरियाणा का जींद शहर 6 नेशनल हाईवों से जुड़ जाएगा।

पाठकों को बता दें कि, जींद जिला पहले विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ था। मगर इन हाईवों के बनने से शहर में विकास का पहिया दौड़ने लगा है। इन हाईवे के बनने को देखकर अब जींद के नागरिक दबी जुबां में यह बात करने लगे हैं कि, आगामी समय में सरकार जींद को हरियाणा की राजधानी बना सकती है।

ये भी पढ़ें :   Jind news : गणित के प्रति विद्यार्थियों का भय खत्म करने के लिए Diksha Plateform पर प्रशिक्षण लेंगे 1800 गुरुजी

 

सोनीपत से जींद 352-A नेशनल हाईवे का निर्माण
भारतमाला सड़क योजना के तहत सोनीपत से जींद (Haryana National Highway) के मध्य का सफर को सरल बनाने के लिए बनाए जा रहे 352-A नेशनल हाइवे पर इन दिनों निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। यह हाईवे जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा और जींद शहर के नागरिकों को अपनी सेवाएं देगा। दरअसल बता दें कि, नेशनल हाईवे 352-A सोनीपत को जींद से जोड़ेगा। इस पर काम भी शुरु हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत इस राजमार्ग का निर्माण कार्य 2 भिन्न-भिन्न कंपनियों द्वारा किया जा रहा है। इस राजमार्ग की कुल लंबाई 80 कि.मी है, जिसे दो भागों में बांटा गया है। इस राजमार्ग का निर्माण कार्य सोनीपत से गोहाना और गोहाना से जींद तक दो भागों में चल रहा है।

 

जींद-पानीपत स्टेट हाइवे का निर्माण
पाठकों को बता दें कि, एक तरफ जींद में सोनीपत नेशनल हाईवे (Haryana National Highway) का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ सरकार जींद से पानीपत के मध्य स्टेट हाईवे बनाने जा रही है। इस हाईवे का निर्माण में हरियाणा सरकार 170 करोड़ रुपये की लागत लगा रही है। इस हाईवे का निर्माण कार्य केंद्र सड़क निधि योजना के तहत किया जाएगा। इस हाइवे के बनने के बाद जींद से पानीपत आने-जाने वाले हजारों लोगों को फायदा होगा।

ये भी पढ़ें :   Haryana Bjp News : पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने विधायक पद से भी दिया इस्तीफा, अब यह मिलेगी नई जिम्मेवारी

 

रोहत्तक-जींद और नरवाना नेशनल हाईवे 352 के बारें में
जींद शहर को रोहत्तक और नरवाना (Haryana National Highway) से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 352 बनकर तैयार हो गया है। पाठकों को बता दें कि, यह फोरलेन राजमार्ग कई साल पहले जींद के नागरिकों को गिफ्ट में मिला था। मगर इस पर निर्माण कार्य आरंभ नहीं हो पाया था। लंबे अंत्तराल के बाद अब यह हाईवे पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है और जींद के नागरिकों को अपनी सेवाएं दे रहा है। इस हाईवे के बनने के बाद जींद के नागरिकों का रोहत्तक, दिल्ली के साथ-साथ पंजाब तक का सफर सरल हो गया है।

 

152-D का लुत्भ उठा रहे हैं जींद के नागरिक
हरियाणा के जींद में 152-D के जोड़ने (Haryana National Highway) के बाद शहर के नागरिक इसका लुत्भ उठा रहे हैं। पाठकों को बता दें कि, 152-D के निर्माण के बाद जींद के नागरिकों को अंबाला और चंडीगढ़ का सफर सरल हो गया है। पहले चंडीगढ़ से अंबाला जाने वाले यात्रियों को 3 से 5 घंटे लगते थे। मगर 152-D के निर्माण के बाद यह सफर 2 घंटे में आसानी से पूरा हो सकता है। इस नेशनल हाईवे के निर्माण के बाद जींद के नागरिकों का दिल्ली और राजस्थान का सफर सरल हो गया है।

ये भी पढ़ें :   agriculture department news ; दसवीं पास बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देगा कृषि विभाग
Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।