Jind News : आचार संहिता से पहले जींद जिले को 6 करोड़ के 16 विकास कार्यों की सौगात

Parvesh Mailk
3 Min Read
आचार संहिता से पहले जींद जिले को 6 करोड़ के 16 विकास कार्यों की सौगात

सड़क, गलियां, नालें, पार्क, पांडू द्वार का होगा निर्माण, देखें पूरी डिटेल

Jind News  : लोकसभा चुनावों को लेकर ऐलान होने वाला है और कभी भी आचार संहिता लग सकती है। आचार संहिता लगने से पहले जींद जिले में छह करोड़ रुपये से विकास के 16 कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास विधायक डा. कृष्ण मिढ़ा ने किया।

शुक्रवार को जींद के पांडू द्वार, दो नालों के निर्माण कार्य का विधायक डा. कृष्ण मिढ़ा ने नारियल फोड़ शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं के पूरा होने से जींद (Jind News) के लोगों को बहुत लाभ होगा।

 

शहर में होंगे यह विकास कार्य

1. वार्ड नंबर 14 के हनुमान नगर में 23.08 लाख की लागत से बनेगी गलियां।
2. सफीदों रोड पर नई अप्रूव हुई कालोनी में 41.62 लाख की लागत से बनेगी गलियां।
3. रेलवे जंक्शन से जुलानी रोड तक की सड़क के जीर्णोद्धा पर 59.93 लाख खर्च किए जाएंगे।
4. चक्की मोड के निकट रेडक्रॉस पार्क का 10.25 लाख से होगी रिपेयर।
5. वार्ड नंबर सात ओम नगर में 40.76 लाख से गलियों का निर्माण होगा।
6. 41.07 लाख की लागत से पांडू द्वार का निर्माण होगा।

ये भी पढ़ें :   Haryana GJ University Free Education : हरियाणा में HKRN कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, बच्चों की पढ़ाई में मुफ्त होगी फीस

 

7. भटनागर कालोनी में 43.77 लाख की लागत से बनेगी गलियां।
8. गोहाना रोड पर 59.95 लाख की लागत से बनेगी गलियां।
9. आरोन पब्लिक स्कूल के निकट 52.79 लाख की लागत से बनेगी गलियां।
10. नरवाना रोड पर गीता विद्या मंदिर स्कूल के निकट 45.75 लाख की लागत से बनेगी गलियां।
11. 4.23 लाख की लागत से सीआर किसान कॉलेज में कंस्ट्रक्शन वर्क करवाया जाएगा।
12. भिवानी रोड पर पांचाल धर्मशाला का 4.23 लाख की लागत से निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा।

 

13. 2.54 लाख की लागत से किसान भवन में कंस्ट्रक्शन कार्य करवाया जाएगा।
14. दुर्गा कालोनी में सर्वजातिय धर्मशाला का 5.9 लाख की लागत से निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा।
15. माता मंशा देवी मंदिर के निकट 93.23 लाख की कीमत से नाले का निर्माण होगा।
16. सोमनाथ मंदिर के निकट आरसीसी डे्रन का 84.14 लाख की लागत से निर्माण करवाया जाएगा।

 

जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि सरकार द्वारा जींद (Jind News) के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ी गई है। जींद जिला विकास के मामले में हमेशा अग्रणीय रहा है। लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगने वाली है।

ये भी पढ़ें :   Haryana BJP MLA News : हथियारों से लैस बदमाशों ने भाजपा विधायक के घर पर की फायरिंग, बेटे से किया अभद्र व्यवहार

बावजूद इसके जींद (Jind News) में छह करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की शुरूआत की गई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से जींद के लोगों को बहुत लाभ पहुंचेगा। जींद की जनता ने जो अपनी आवाज बना कर उन्हें विधानसभा भेजा था, उस पर वो खरा उतरने का काम कर रहे हैं।

Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।