Yamuna Nagar Election News : हरियाणा में मतदान केंद्र पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Parvesh Mailk
2 Min Read
Clash between Congress and BJP workers at polling booth in Haryana, police lathicharged

Yamuna Nagar Election News : हरियाणा लोकसभा चुनाव मतदान के बीच युमनानगर से जिले से बड़ी खबर आ रही है। सूचनाओं के अनुसार यमुनानगर के एक मतदान केंद्र पर भाजपा और कांंग्रेस के कार्यकर्ताओं में हाथापाई से झड़प हो गयी। बता दें की यह मामला यमुनानगर के रामपुरा कॉलोनी के बूथ नंबर 50 पर का है। बताया जा रहा है कि,  कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था। अचानक इतने में पुलिस आई एक कांग्रेस कार्यकर्ता को लाठियों से भांजते हुए पीट दिया।

 

कांग्रेस नेता ने पुलिस पर लगाया आरोप

पुलिस की मामले पर कार्रवाई के बाद ‘INDIA’ गठबंधन के नेता का कहना है कि, पुलिस ने इस मामले में ज्यादती की है तथा भाजपा नेता के बजाय उन पर ही कार्रवाई की है । चुनाव ड्यूटी पर नियुक्त एक एएसआई प्रवीन कुमार के द्वारा कांग्रेस के एक कार्यकर्ता पर लाठीचार्ज किया गया। कांग्रेस नेता रमन त्यागी ने आरोप लगाया कि पुलिस की पटाई से उसकी टांगे तक टूट गई है।हालांकि मौके पर पहुंचकर डीएसपी राजेश कुमार ने बीच बचाव किया। वहीं घायल कार्यकर्ता को पुलिस अपने साथ ले गई है। वहीं मामले में बीजेपी के निवर्तमान मेयर मदन चौहान ने कहना है कि पुलिसकर्मी ने एक युवक की टांगों पर डंडे मारे हैं।

ये भी पढ़ें :   Jind News : जींद में नाबालिग साली को बंधक बनाकर किया रेप, मामला दर्ज
Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।