Farmer reach to Chandigarh Airport : एयरपोर्ट पर थप्पड़ कांड के बाद किसान चंडीगढ़ हुए रवाना, महिला CISF जवान को करेंगे सम्मानित

Parvesh Mailk
2 Min Read
Farmers leave for Chandigarh after slapping incident at airport, will honor female CISF jawan

Farmer reach to Chandigarh Airport : हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से जीतकर सांसद बनी कंगना रनौत को थप्पड़ कांड पर एक नया मामला सामने आया है। बता दें कि, आज CISF की महिला जवान ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ा है।आरोपी महिला जवान किसानों पर दिए गए कंगना से बयान से बहुत नाराज थी। इसी बदले की भावना से उसने कंगना को थप्पड़ जड़ा है।

 

किसान हुए चंडीगढ़ रवाना 

थप्पड़ कांड की घटना के बाद मीडिया सूत्रों के मुताबिक, बड़ी संख्या में किसान चंडीगढ़ एयरपोर्ट (Farmer reach to Chandigarh Airport) पहुंच रहे हैं। कयास लगाए जा रहा है कि, किसानों द्वारा कंगना को थप्पड़ जड़ने वाली सीआईएसएफ जवान को किसान सम्मानित करेंगे। जबकि आरोपी महिला जवान अभी पुलिस के हिरासत में है। बता दें कि, किसान आंदोलन पर कंगना रनौत ने आंतक गतिविधियों से संबधित के आधारित बयान दिए थे। जिसके बाद से किसान के एक बड़े वर्ग में गुस्सा है, और ये गुस्सा पंजाब और हरियाणा में लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों पर दिखने को मिला था। जिसके कारण भाजपा को कई सीटें गंवानी पड़ी।

सोशल मीडिया पर कंगना ने दी अपनी प्रतिक्रिया

ये भी पढ़ें :   top news headline : आडवाणी को भारत रत्न; यशस्वी टेस्ट में 200 बनाने वाले तीसरे यंगेस्ट इंडियन; बिहार में भाजपा को ज्यादा, लेकिन जदयू को पावरफुल मंत्रालय

पाठकों को बता दें कि, पूरे मामले पर सोशल मीडिया के जरिए कंगना ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा ये चौकाने वाला है। पंजाब में टेरर और हिंसा बढ़ रही है। बता दें कि, कंगना पर थप्पड़ जड़ने वाली सीआईएसएफ महिला जवान का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है कि।

 

 

 

Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।