NDA 0.3 : पीएमओ सें मनोहर लाल और राव इंद्रजीत को भी आया शपथ के लिए फोन, बनेंगे मंत्री : सूत्र

Parvesh Mailk
1 Min Read
Manohar Lal and Rao Inderjit also received a call from PMO for oath, will become ministers: Sources

NDA 0.3 : सूत्रों के तहत से बड़ी खबर सामने आ रही है, हरियाणा से केंद्र में एनडीए 3.0 सरकार में दो मंत्री बन सकते हैं। हरियणा से मंत्रीमंडल में पहला नाम मनोहर लाल खट्‌टर व दूसरा नाम राव इंद्रजीत का है। बता दें कि, पूर्व सीएम खट्‌टर अबकी बार लोकसभा करनाल सीट से सांसद चुने गए हैं।वहीं गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत को चुना गया है। वह पिछली मोदी सरकार में भी मंत्री थे। सूत्रों के मुताबिक खट्‌टर और राव इंद्रजीत को पीएमओ से फोन आया है। जिसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

 

हरियाणा भाजपा के सीएम समेत सभी सांसद एवं विधायक शपथ-ग्रहण में शामिल होंगे

पाठकों को बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (NDA 0.3) के तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त हरियाणा के सभी मंत्री, भाजपा के विधायक भी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो रहे हैं। भाजपा की ओर से हरियाणा के सभी 22 जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों को भी शपथ ग्रहण का न्योता दिया गया है।

ये भी पढ़ें :   Haryana politics : होली मिलन समारोह में भिड़े दो कांग्रेसी नेता, हुई जमकर धक्का-मुक्की, गाली-गलौज
Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।