Haryana News : इन लोगों पर लगेगा 5 हजार रुपए का जुर्माना, राज्य सरकार ने किया अलर्ट जारी 

Parvesh Mailk
3 Min Read
A fine of Rs 5,000 will be imposed on these people, the state government issued an alert

Haryana News : य़दि आप भी अपनी कार को साफ-सुधरे पानी से धोते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। दरअसल, ऐसा करने पर आपको भारी और कड़ा जुर्माना भरना पड़ सकता है। पाठकों बता दें कि गुरुग्राम नगर निगम ने यह निर्णय उन लोगों के लिए लिया है जो कार धोने में साफ पानी बर्बाद करते हैं। आशंका है कि इस नियम के लागू होने के बाद शहर के अधित्तर जगहों की पानी की समस्या दूर हो जायेगी। गौरतलब है कि इससे पहले बेंगलुरु (कर्नाटक) में भी साफ पानी से कार धोने वालों पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का नियम था।

लगेगा5 हजार रुपये का जुर्माना

पाठकों को इस बारे में सूचना देते हुए, गुरुग्राम नागरिक निकाय ने कहा है कि, सुबह 5 बजे से 9 बजे के बीच पीने योग्य पानी से वाहन धोने वालों पर नगर निगम द्वारा 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर कोई दोबारा इस कानून को तोड़ता है तो उसके घर का पानी का कनेक्शन भी काटा जा सकता है। इसके अतिरिक्त व्यक्ति को जुर्माने के तौर पर 5 हजार रुपये और देने होंगे। साथ ही पानी का कनेक्शन लेने के लिए 1 हजार रुपये अलग से चुकाने होंगे।

ये भी पढ़ें :   Jind News : जींद में नाबालिग साली को बंधक बनाकर किया रेप, मामला दर्ज

अवैध कार वॉशिंग सेंटर बंद होंगे

गुरुग्राम नगर निकाय के अनुसार, सप्लाई लाइन में लगातार मोटर और पंप लगाए जाने के कारण शहर के कई क्षेत्रों में पानी की कमी हो गई है। इस बारे में सूचना देते हुए नगर निगम आयुक्त नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि, शहर भर में चल रहे अवैध कार वॉशिंग सेंटरों का पता लगाकर उन्हें बंद कराया जाएगा। इसके अलावा उनका पानी का कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। आपको बता दें कि, यह नियम कर्नाटक जल आपूर्ति और सीवर बोर्ड ने मार्च 2024 में लागू किया था।

जबकी राजधानी बेंगलुरु में पानी की कमी की खबर सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया। बेंगलुरु में भूजल स्तर सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था। इसी वजह से आम नगर निकाय द्वारा पीने योग्य पानी से कार धोने वालों के खिलाफ 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का नियम किया गया था।

Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।