Jind News : जींद में डबल मर्डर का आरोपित 24 घंटे भीतर ही काबू, घायल महिला की हालत खतरे से बाहर

Parvesh Mailk
3 Min Read
Accused of double murder in Jind caught within 24 hours, condition of injured woman out of danger

लिव इन रिलेशनशिप में रहने से मना करने पर नवीन ने किया था चाकुओं से हमला

Jind News : जींद के गांव बिशनपुरा में बुधवार की रात को लिव इन रिलेशनशिप में रहने से मना करने पर महिला के माता-पिता का मर्डर करने, महिला को घायल करने के मामले में आरोपित नवीन को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपित बिरौली निवासी नवीन को पुलिस अदालत में पेश कर रिमांड लेगी, ताकि हत्या में बरामद किया गया चाकू, कपड़े बरामद किये जा सकें।

 

जानें पूरा मामला

गांव बिशनपुरा निवासी रोशन ने छह जून को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके ताऊ कर्ण सिंह ने रेलवे स्टेशन के निकट खेतों में मकान बनाया हुआ है। बुधवार रात को घर पर उसका ताऊ कर्ण सिंह, ताई सुनीता, बहन अंजू, भाई सुनील उर्फ शीला घर पर सो रहे थे। देर रात को ताऊ कर्ण सिंह के घर पर चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब वह घर के पास गया तो मकान के अंदर से गांव बिरौली निवासी नवीन राणा व दो अन्य युवक भागते हुए नजर आए। जब अंदर जाकर देखा तो कर्ण सिंह व सुनीता देवी के कमर, छाती पर चाकू के निशान थे और दोनों की मौत हो चुकी थी, जबकि अंजू के पेट पर चाकू से हमला करने के चलते खून बह रहा था।

ये भी पढ़ें :   Haryana roadways chakka jaam : हरियाणा रोडवेज की बसों का चक्का जाम, जानें क्या है हड़ताल का कारण

 

आरोपी नवीन को 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया गया

अंजू ने बताया कि वह गांव बिरौली निवासी नवीन राणा के साथ दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। अब वह नवीन राणा के साथ नहीं रहना चाहती थी और माता-पिता भी उसके साथ भेजना नहीं चाहते थे। इस पर नवीन उसे जबरदस्ती ले जाने लगा तो माता-पिता बीच में आ गए और नवीन ने चाकुओं से हमला कर दोनों का मर्डर कर दिया। अंजू भी पेट में चाकू लगने से बुरी तरह से घायल हो गई थी। अंजू को पीजीआई रोहतक में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नवीन को 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित को रिमांड पर लेगी, जिसके बाद मामले का और गहनता से खुलासा हो सकता है।

Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।