Ajab- Gajab News: चांद को चंदा मामा ही क्यों कहते हैं, जीजा या फूफा क्यों नहीं; आज जान लीजिए जवाब

Ajab- Gajab News: अक्सर हम सभी ने चांद को चंदा मामा ही कहते हुए सुना है। चांद को जीजा या फूफा क्यों नहीं कहते, इसके पीछे की वजह हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। आप सभी ने बचपन में ‘चंदा मामा दूर के’ कविता तो सुनी ही होगी।
भारत में चांद को मामा का दर्जा
भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां चांद को मामा का दर्जा दिया गया है। सूरदास के पदों से लेकर कहानी की हर किताब में चांद को मामा कहकर ही पुकारा जाता है।
जानिए क्या है वजह
आज हम आपको बताते है कि चांद को चंदा मामा ही क्यूं कहा जाता है। चांद को मामा कहने का राज पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है। समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी के बाद कई तत्व बाहर निकलें थे, जिनमें चंद्रमा भी शामिल था। इन सभी तत्वों को मां लक्ष्मी का छोटा भाई या बहन माना गया था।
चूंकि हिंदू मान्यताओं के आधार पर हम लक्ष्मी को मां मानते हैं और चंद्रमा उनके भाई हुए थे। इसलिए चंद्रमा को मामा कहां जाता है।
अब वैज्ञानिक वजह भी जानिए
चांद को मामा कहने की एक वैज्ञानिक वजह भी है। चांद पृथ्वी के चारों ओर भाई की भांति चक्कर लगाता है और पृथ्वी को हम माता मानते हैं। इसी आधार पर चांद को मामा का दर्जा दिया गया।