{"vars":{"id": "114287:4923"}}

Mandi Bhav Today : ग्राहकी कमजोर रहने से तुवर दाल में गिरावट, चना भी हुआ सुस्त 

इंदौर मंडी के अनुसार बाजार में डोमेस्टिक स्टॉक बहुत कम है जबकि घरेलू डिमांड लगातार बढ़ रही है, जिससे खरीदी का रुझान मजबूत बना हुआ है
 

ग्राहकी कमजोर रहने से तुवर दाल में गिरावट का रुख रहा। चने में उठाव सुस्त रहा। मसूर के बाजार में तेजी देखने को मिली, क्योंकि उपलब्धता सीमित रही और मांग लगातार बढ़ती गई। इंदौर मंडी के अनुसार बाजार में डोमेस्टिक स्टॉक बहुत कम है जबकि घरेलू डिमांड लगातार बढ़ रही है, जिससे खरीदी का रुझान मजबूत बना हुआ है।

ऑस्ट्रेलियाई ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 2024-25 सीजन में ऑस्ट्रेलिया से मसूर का निर्यात घटकर 10.28 लाख टन रह गया है जबकि पिछले साल यह 13.30 लाख टन था। वहां फसल को भारी नुकसान हुआ है जिसने निर्यात योग्य स्टॉक में कमी ला दी। इसके बावजूद भारत की मांग बेहद मजबूत बनी हुई है। अब ऑस्ट्रेलिया में नई मसूर की आपूर्ति शुरू हो चुकी है, जिससे आने वाले महीनों में थोड़ा सुधार संभव है।

दलहन: चना कांटा 5775 से 5825, डंकी चना 5000 से 5200, विशाल 5600 से 5625, काबुली डॉलर 3000 से 3500, रशियन 5500 से 5700, बिटकी 5100 से 5300, मसूर 5950, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6350, महाराष्ट्र लाल 6900 से 7000, कर्नाटक 7000 से 7200, निमाड़ी 6300 से 6300, मूंग बेस्ट गर्मी का 7700 से 3000, बोल्ड $100 से $300, मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 7000 से 7500, मीडियम 6200 से 6500, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7300 से 3000, मसूर दाल 7900 से 3000, तुवर दाल सवा नंबर 7200 से 7400, फूल $400 से 3600, बेस्ट तुवर दाल 9200 से 10200, ब्रांडेड तुवर दाल 10800, मूंग दाल 9500 से 9700, मूंग मोगर 9400 से 9500, बोल्ड 9300 से 10000, उड़द दाल बोल्ड 3900 से 9100, उड़द मोगर 9600 से 9500, बोल्ड 9900 से 10000 रुपए।

लूज तेल (प्रति दस किलो): इंदौर मूंगफली तेल 1510 से 1520, मुंबई मूंगफली तेल 1540, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1240 से 1245, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1175 से 1180, मुंबई सोया रिफाइंड 1270 से 1277, मुंबई पाम तेल 1255, इंदौर पाम 1295, राजकोट तेलिया 2390, गुजरात लूज 1500, कपास्या तेल इंदौर 1240 रुपए।

तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 3500 से $300, रायडा 6300 से 6500, सोयाबीन 3220 से 5100 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 34500 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव धानुका नीमच 4765, एवी एग्रो उज्जैन 4600, बैतूल ऑइल 4690, एम. एस नीमच 4775, प्रेस्टीज देवास 4725, रुचि मांगलिया 4650, प्रकाश पीथमपुर 4700 रुपए।

कपास्या खली स्थिर कपास्या खली की कीमतों में स्थिरता रही। (60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव इंदौर 2200, देवास 2200, उज्जैन 2200, खंडवा 2150, बुरहानपुर 2150, अकोला 3500 रुपए।