Jind News: अवैध रूप से अमेरीका भेजने पर पांच पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, 50 लाख रुपये हड़पने का आरोप
Jind News: जींद में अवैध तरीके से युवक को अमेरिका भेज कर पचास लाख रुपये हड़पने पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने पांच लोगो के खिलाफ धोखाधड़ी, इमीग्रेशन एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव साहनपुर निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका संर्पक वर्ष 2024 मे गांव कुराना पानीपत निवासी जितेंद्र तथा उसके साथियों से हुआ था। जो विदेश भेजने का काम करते हं। आरोपियों के झांसे में आकर उसने अमेरिका भेजने की बात की। जिसकी एवज में पचास लाख रुपये तय हुई। जिस पर वह गत 2 अक्टूबर 2024 को घर से दिल्ली के रास्ते ऐमसडम देश पहुंचा। एक रात वहीं ठहरने के बाद वह पोर्ट ऑफ स्पेन पहुचा। जहां से एजेट के कहने पर वह बस तथा टैक्सी से कोलंबिया पहुंचा।
फिर वह ब्राजील, पेरू, ग्यालिनिया, थापालुच्चा पहुंचा। जहां पर सारी पेमेंट आरोपितों को कर दी गई। जिसके बाद बीस दिन मेक्सिको में रखा गया। जिसके बाद आरोपितों ने उसकी फ्लाइट कैलिफोर्निया की करवा दी। जहां से टैक्सी द्वारा केजवाना पहुंचा। जोकि अमेरिका के मेक्सिको का बॉर्डर पड़ता है। गत आठ फरवरी 2025 को अमेरिका की दीवार क्रॉस करवा दी। जिसके बाद अमेरिका बॉर्डर पुलिस ने पकड़ा। जहा से उसे सेंनडियांगो चौकी कैलिफोर्निया ले जाया गया। गत 14 फरवरी उसे पनामा में डिपोर्ट कर दिया। एक सप्ताह उसे होटल में नजरबंद रखा गया। फिर उसे तुर्की भेज दिया।
जहां से गत दिवस उसे दिल्ली भेज दिया गया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने सुमित की शिकायत पर गांव कुराना निवासी जितेंद्र, मनप्रीत, पानीपत निवासी गुरमीत कौर, गांव काकौदा निवासी अनिल, सुनील, गांव सिवाहा निवासी प्रवीण दत्ता के खिलाफ धोखाधड़ी, इमीग्रेशन एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।