Haryana Khap : ब्राह्मण खाप के प्रदेशाध्यक्ष पर ईंटों से हमला, संविधान बनाने वाली कमेटी पर विचार रखने पर किया हमला
हरियाणा के करनाल में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जबकि ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष पर अज्ञात लोगों ने ब्राह्मण धर्मशाला से बाहर निकलते ही अज्ञात लोगों ने ईंटों से हमला कर दिया। इसमें ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा को गंभीर चोट आई है और उसको उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अशोक शर्मा ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करके बाहर निकल रहे थे।
अशोक शर्मा पर धर्मशाला के बाहर ईंटों से हमला होते ही अफरा तफरी का माहौल् बन गया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। धर्मशाला में मौजूद लोगों ने अशोक शर्मा को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर अशोक शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण धर्मशाला में सामाजिक एकता का संदेश देने के लिए आए थे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करके बाहर निकल रहे थे। जब वह धर्मशाला से बाहर निकले तो इसी दौरान अज्ञात लोग आए और उस पर ईंटों से हमला कर दिया। हमले की पूरी घटना धर्मशाला पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। उसने पुलिस ने सुरक्षा की मांग की है।
आंबेडकर के अलावा कमेटी के दूसरे लोगों को याद करने के बयान पर हुआ विवाद
अशोक शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण धर्मशाला करनाल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने किसी के खिलाफ कोई ब्यान नहीं दिया है। पत्रकारवार्ता में उन्होंने केवल इतना ही कहा था कि संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर के साथ उन अन्य लोगों को भी याद किया जाना चाहिए जिन्होंने संविधान निर्माण में योगदान दिया।
यही बयान देने पर कुछ लोग हिंसा करने पर उतर आए और उन पर ईंटों से हमला कर करके घायल कर दिया। उसने बताया कि हमला करने वालों को वह नहीं जानते हैं। मुझे नहीं पता वे कौन थे, किस जाति से थे। बस इतना जानता हूं कि उन्होंने हमें नुकसान पहुंचाने की नीयत से हमला किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को फोन कर सुरक्षा की मांग की है."
करनाल के सिविल लाइन थाना इंचार्ज रामलाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर हमला करने वालों की पहचान की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष से औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच जारी है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि लिखित शिकायत मिलते ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों और समाज के प्रतिनिधियों ने घटना की निंदा करते हुए इसे समाज तोड़ने की कोशिश बताया।