Pollution Alert : हरियाणा के इस जिले में जली सबसे ज्यादा पराली, जींद सहित तीन डीसी को नोटिस जारी
हरियाणा से उत्तर भारत में प्रदूषण का स्तर खतरे के निशान पर चल रहा है। जहां पर प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है और धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है। सरकार द्वारा सख्ती के बावजूद प्रदूषण का स्तर में कमी नहीं है। इस पर चंडीगढ़ वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने संज्ञान लिया है। जहां पर पराली जलने के मामले पर संबंधित जिलों के डीसी से जवाब मांगा है।
चंडीगढ़ वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के पास पहुंची रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन में सबसे ज्यादा पराली जलाने के मामले हरियाणा के जींद जिले में सामने आए है। जहां पर दीपावली के तुरंत बाद ही जींद जिले का प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंचा हुआ है। इसके कारण सांस से संबंधित मरीजों को परेशानी हो रही है। चंडीगढ़ वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बढ़ रहे प्रदूषण को स्तर को लेकर संबंधित जिलों के डीसी से जवाब मांगा है।
इसमें हरियाणा के तीन डीसी पत्र जारी करके जल्द से जल्द जवाब देने के लिए कहा है। इसमें जींद, फतेहाबाद व एक अन्य जिले को डीसी को शामिल किया गया है और इसमें पराली जलाने के मामलों पर रोक नहीं लगाने से संबंधित जवाब मांगा है। इन जिलों में पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
चंडीगढ़ वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के पास पहुंची रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा पराली जलाने के मामले जींद जिले में आए है। जींद में सबसे ज्यादा 121 पराली जलाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फतेहाबाद में पराली जलाने की 72 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
कैथल में पराली जलाने की 51 और हिसार में 48 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जहां पर इन जिलों का प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति से ऊपर जा चुका है। यह प्रदूषण का स्तर लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। हालांकि इस बार पराली जलाने के मामलों में कमी आई है।