{"vars":{"id": "114287:4923"}}

School Timetable Changed : हरियाणा में सरकारी व निजी स्कूलों के टाइम टेबल बदला, अब इस समय लगेंगे स्कूल 

स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव से संबंधित आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों और खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों तथा विद्यालय प्राचार्यों को जारी कर दिए है।
 

पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी होने के बाद उत्तर भारत में तापमान काफी नीचे चला गया है। सर्दी बढ़ने के कारण हरियाणा के स्कूलों में जाने वाले विद्यार्थियों व स्टाफ की परेशानी बढ़ गई है। बढ़ रही सर्दी को देखते हुए हरियाणा शिक्षा विभाग की तरफ से सरकारी व निजी स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव की घोषणा की है। इसलिए अब स्कूल देरी से लगेंगे और छुट्टी भी बाद में होगी।

स्कूलों का नया टाइम टेबल 15 नवंबर से लागू होगा। जहां पर एक ही पाली में लगने वाले सरकारी व निजी स्कूल 15 नवंबर से सुबह साढ़े नौ बजे खुलेंगे और दोपहर बाद साढ़े तीन बजे स्कूलों की छुट्टी होगी। इसी तरह अगर दो पाली में लगने वाले स्कूल की पहली शिफ्त सुबह  सात बजकर 55 मिनट पर लगेगी और दोपहर साढ़े 12 बजे छुट्टी होगी। इसी तरह दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर स्कूल लगेगा और शाम पांच बजकर 15 मिनट पर छुट्टी होगी।

स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव से संबंधित आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों और खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों तथा विद्यालय प्राचार्यों को जारी कर दिए है। निदेशालय द्वारा जारी यह आदेश 15 फरवरी तक लागू रहेंगे। निदेशालय के इस आदेश से विद्यार्थियों के साथ दूर दराज से आने वाले शिक्षकों को भी राहत मिलेगी। 

पहले बदलाव हुआ था स्कूल टाइम में 

शिक्षा निदेशालय की तरफ से इससे पहले 15 अक्टूबर को भी स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया था। इसमें दो पाली में चलने वाले स्कूलों के टाइम में बदलाव किया गया था। वर्तमान में दोहरी पाली के विद्यालयों में पहली शिफ्ट में सबुह 07:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे और दूसरी शिफ्ट में 12:40 बजे से शाम 05:15 बजे तक कक्षाएं चलती हैं। इसी तरह एकल पाली में चलने वाले स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर बाद 2:30 बजे तक है।