{"vars":{"id": "114287:4923"}}

Jind Murder : जींद में युवक का मर्डर, नई अनाज मंडी के सामने मिला शव

 
Jind Murder : हरियाणा के जींद में फाग की रात को एक युवक पर तेजधार हथियारों और ईंटों के साथ हमला कर उसका मर्डर कर दिया गया। सुबह नई अनाज मंडी के सामने रघुनगर के पास खाली प्लाट में युवक की डेडबाडी मिली। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार (Jind Murder) शहर की गुरुद्वारा कालोनी निवासी 21 वर्षीय अजय राज मिस्त्री का काम करता था। सोमवार को फाग खेलने के लिए अजय घर से निकला था। उसके बाद रात तक वापस नहीं आया। सुबह पुलिस के जरिए परिजनों को सूचना मिली की अजय का शव रघु नगर में खाली प्लाटों में पड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि अजय के मुंह पर ईंटों के साथ वार किए गए हैं तो वहीं तेजधार हथियार के साथ भी वार किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया है। आशंका है कि शराब पीकर झगड़े में अजय का मर्डर किया गया है। अजय अविवाहित था। अजय किस के साथ गया था और कितने लोगों ने इसका मर्डर किया, यह अभी जांच का विषय है। पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने अभी किसी पर (Jind Murder) आरोप नहीं लगाए हैं।  

ये भी पढ़ें : जींद जिले में इन ग्राम पंचायतों ने भेजा शराबबंदी का प्रस्ताव, देखें लिस्ट

  https://clinboldnews.com/web-stories/liquor-ban-in-jind-only-8-out-of-300-gram-panchayats-in-jind-sent-proposal-for-liquor-ban-see-list-of-villages/