{"vars":{"id": "114287:4923"}}

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का आरोप, हरियाणा विस चुनाव में ब्राजील की एक मॉडल ने 10 बूथ पर 22 बार, एक महिला ने 225 बार वोट डाला

राहुल गांधी ने हरियाणा की वोट लिस्ट में हुई धांधली को पत्रकारवार्ता करके की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोटों की चोरी हुई है। इस दौरान वोटर लिस्ट में ब्राजील की एक मॉडल का फोटो दिखाया।
 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को हरियाणा में वर्ष 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में बड़ी धांधली का आरोप लगाया है। जहां पर राहुल गांधी ने हरियाणा की वोट लिस्ट में हुई धांधली को पत्रकारवार्ता करके की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोटों की चोरी हुई है। इस दौरान वोटर लिस्ट में ब्राजील की एक मॉडल का फोटो दिखाया।

उसमें आरोप लगाया कि इस ब्राजील की मॉडल के नाम पर 10 बूथों पर 22 बार वोट डाला गया। इसके अलावा एक महिला दो पोलिंग बूथ पर 223 बार नजर आती है। जबकि एक-एक घर में 66 वोट व दूसरे में 100 वोट मिले। जहां पर 66 वोट मिले वह भाजपा के कार्यकर्ता का मकान है। जबकि 100 वोट जिस घर में मिले वहां पर कोई भी व्यक्ति नहीं रहता है। 

राहुल गांधी ने इस खुलासे को H-Files का नाम दिया गया है। हालांकि, कांग्रेस के इस आरोप पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया सामने आई है। आयोग ने हरियाणा चुनाव में वोटों में हेराफेरी के दावे को निराधार बताया है।

राहुल गांधी ने पत्रकारवार्ता के माध्यम से दिखाया कि ब्राजील की एक मॉडल ने हरियाणा चुनाव के दौरान 10 बूथ पर 22 बार वोट डाला। उस मॉडल की तस्वीर को भी राहुल गांधी ने सभी के सामने रखा। इस तरह भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोटों की चोरी की है। 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक ब्राजील की लड़की की तस्वीर दिखाई। जहां पर ब्राजील मॉडल का फोटो लगाकर कभी स्वीटी, कभी सीमा, कभी सरस्वती नाम देखकर वोट बनाया गया है। इन वोट को पोल भी किया गया है। 

राहुल गांधी ने अपनी पीसी के दौरान दावा किया कि दो पोलिंग स्टेशन पर वोटर लिस्ट में एक महिला की फोटो 223 बार नजर आ रही है। चुनाव आयोग को बताना होगा कि यह महिला इतनी बार क्यों नजर आई।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दालचंद यूपी में भी वोटर है और हरियाणा में भी वोटर है। उसका बेटा भी हरियाणा और यूपी में वोटर है। राहुल ने आरोप लगाया कि ऐसे हजारों की तादाद में लोग हैं जो सीधे बीजेपी से जुड़े हुए हैं।

राहुल गांधी ने अपनी पीसी के दौरान कहा कि जैसा हरियाणा में हुआ है, ठीक वैसा ही बिहार में होगा। बिहार में भी वोटर लिस्ट में धांधली की गई है। राहुल ने आरोप लगाए कि लास्ट मोमेंट पर बिहार की वोटर लिस्ट में धांधली की गई है।

राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग का कहना है कि मकान संख्या शून्य (0) उनका होता है, जिनका कोई घर नहीं होता है। मैंने उसकी जांच की है। पुल के नीचे सड़क पर या लैंपपोस्ट के किनारे ऐसे लोगों का हाउस नंबर 0 होता है। राहुल ने कहा कि यह कोई गलती नहीं है, यह जानबुझकर किया गया है। एक घर में 66 लोग रहते हैं इसके उदाहरण हैं क्योंकि घर का एक सदस्य बीजेपी से जुड़ा हुआ है। एक घर में 100 से अधिक लोग रह रहे हैं, हमने जाकर देखा, तो उसमें कोई नहीं मिला।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कई पोलिंग बूथ पर एक ही महिला की कई जगह फोटो लगी हुई है। कुछ की उम्र फोटो से अलग है। मैं पूछना चाहता हूं कि ये किस चीज की लिस्ट है। यह पोलिंग बूथ की लिस्ट है।