{"vars":{"id": "114287:4923"}}

IBPS Clerk Result 2025 Date : आईबीपीएस परीक्षा के परिणाम को लेकर आया अपडेट, IBPS क्लर्क के पदों को भी बढ़ाया 

IBPS का परिणाम जारी होते ही कट आउट लिस्ट भी जारी की जाएगी। जहां पर कट आउट लिस्ट भी IBPS की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जो परीक्षार्थी निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे केवल वे ही भर्ती के अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।
 

आईबीपीएस यानी इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) के परीक्षा के परिणाम को लेकर अपडेट आया है। जहां पर आईबीपीएस के परिणाम को लेकर लाखों युवा इंतजार कर रहे है और लगातार IBPS के रिजल्ट को सर्च कर रहे है।  IBPS की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 04, 05 और 11 अक्टूबर 2025 को देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया गया था।

परीक्षा के बाद से परीक्षार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईबीपीएस की ओर से क्लर्क प्रीलिम का परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षा परिणाम को तैयार किया जा रहा है। जहां पर IBPS का परीक्षा परिणाम उनकी अधिकारिक वेबसाइट पर ibps.in पर घोषित किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार परीक्षा परिणाम फिलहाल तैयार है और इसी सप्ताह इसका परिणाम जारी किया जा सकेगा। 

परीक्षा परिणाम के साथ जारी होगी कटऑफ

IBPS का परिणाम जारी होते ही कट आउट लिस्ट भी जारी की जाएगी। जहां पर कट आउट लिस्ट भी IBPS की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जो परीक्षार्थी निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे केवल वे ही भर्ती के अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।

पदों में भी हुई बढ़ोत्तरी, अब 13533 पोस्ट पर होंगी नियुक्तियां

IBPS की तरफ से क्लर्क भर्ती यानी कस्टमर सर्विस एसोसिएट के लिए निकाले गए पदों में बढ़ोतरी कर दी गई है। जहां पर अब पहले से ज्यादा युवाओं को नौकरी में चयन करने का मौका मिलेगा। पहले IBPS क तरफ से लिखित परीक्षा के माध्यम से 10277 पदों पर भर्ती की जानी थी, लेकिन अब पदों में बढ़ोत्तरी के बाद को 13533 पोस्ट पर नियुक्तियां की जाएंगी।

अंडमान एवं निकोबार: 15 पद

आंध्र प्रदेश: 409 पद

अरुणाचल प्रदेश: 36 पद

असम: 373 पद

बिहार: 748 पद

चंडीगढ़: 13 पद

छत्तीसगढ़: 298 पद

दादरा और नगर हवेली और दमन दीव: 43 पद

दिल्ली: 279 पद

गोवा: 90 पद

गुजरात: 860 पद

हरियाणा: 181 पद

हिमाचल प्रदेश: 121 पद

जम्मू एवं कश्मीर: 75 पद

झारखंड: 177 पद

कर्नाटक: 1248 पद

केरल: 342 पद

लद्दाख: 07 पद

लक्षद्वीप: 07 पद

मध्य प्रदेश: 755 पद

महाराष्ट्र: 1144 पद

मणिपुर: 43 पद

मेघालय: 19 पद

मिजोरम: 29 पद

नागालैंड: 34 पद

ओडिशा: 479 पद

पुडुचेरी: 24 पद

पंजाब: 313 पद

राजस्थान: 394 पद

सिक्किम: 22 पद

तमिलनाडु: 1161 पद

तेलंगाना: 302 पद

त्रिपुरा: 59 पद

उत्तर प्रदेश: 2346 पद

उत्तराखंड: 95 पद

पश्चिम बंगाल: 992 पद