{"vars":{"id": "114287:4923"}}

Anti Corruption Red :  मीटर बदलने के नाम पर 15 हजार रिश्वत लेते हुए पकड़ा, बिजली निगम ठेकेदार का था कर्मी 

ठेकेदार द्वारा पड़ोसी के घर पर लगाए गए मीटर को बदलने के नाम पर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एक युवक को पकड़ा है
 

हरियाणा के जींद में बिजली निगम के ठेकेदार द्वारा पड़ोसी के घर पर लगाए गए मीटर को बदलने के नाम पर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एक युवक को पकड़ा है। पकड़ा गया युवक मीटर ठेकेदार के पास नौकरी करता था।

जहां पर मकान मालिक के अनुरोध के बाद भी उसके मीटर को पड़ोसी के घर से हटाकर उसके घर पर नहीं लगा रहा था और मीटर बदलने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इससे परेशान होकर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत दे दी और मंगलवार को उस युवक को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। 

जींद जिले के गांव जलालपुरा खुर्द निवासी राजेश ने एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में दी शिकायत में बताया थ्ज्ञा कि उसके श्याम नगर में दो मकान है और दोनों ही मकान उसकी पत्नी के नाम है।ज अप्रैल माह में उसने दोनों मकानों में बिजली मीटर लगाने के लिए आवेदन किया था।

जहां पर बिजली निगम के मीटर ठेकेदार ने दोनों मीटर उनके पड़ोसी गांव गांव बास निवासी जापान की पत्नी संतोष के घर पर लगा दिए। जब एक माह के बाद बिल आया तो पता चला कि ठेकेदार ने गलती से यह दोनों मीटर श्याम नगर में पड़ोसी महिला संतोष के घर पर लगाए दिए। उसने इसकी शिकायत बिजली निगम कार्यालय में दी।

जहां पर पता चला कि बिजली निगम ने मीटर लगाने का ठेका श्री सतगुरु इलेक्ट्रिकल्स कंपनी जुलानी को दिया गया है। वह मीटर बदलवाने के लिए श्री सतगुरु इलेक्ट्रिकल्स कंपनी के कार्यालय में गया। जहां पर उसको पवन नाम का युवक मिला। पवन ने पड़ोसी के मकान से मीटर उखाड़ते हुए कहा कि बिल तो भरना पड़ेगा। इसके बाद दोनों मीटर उसके मकान में लगाने की एवज में 15 हजार रुपये की डिमांड की।

राजेश ने एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल को इसकी शिकायत दी। जिसके बाद छापेमारी के लिए टीम गठित की गई। पवन  ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि लेने के लिए झांझ गेट पर प्रिंस फूड डेयरी के पास बुला लिया। जैसे ही राजेश ने रिश्वत की राशि पवन को दी, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे पकड़ लिया।

आरोपित के कब्जे से रिश्वत के तौर पर लिए 15 हजार रुपये बरामद कर लिए। एंटी करप्शन ब्यूरो ने पवन सैनी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।