{"vars":{"id": "114287:4923"}}

Farmer Protest : खनौरी-दातासिंहवाला बार्डर पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, प्लास्टिक की गोलियां चलाई, 100 से ज्यादा किसान घायल

 

देखें हालात बयां करते फोटो

Farmer Protest : हरियाणा-पंजाब के दातासिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच बवाल बढ़ गया है। दोपहर एक बजे के बाद यहां करीब एक घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण रही। पुलिस ने (Farmer Protest) किसानों काे खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले चलाए। वहीं प्लास्टिक की गोलियां चलाई गई हैं। इसमें 100 से ज्यादा किसानों को हल्की और गहरी चोटें आई हैं। दो किसानों की हालत गंभीर बनी हुई। घायल किसानों को एम्बुलेंस की सहायता से खनौरी और पंजाब के दूसरे अस्पताल में ले जाया जा रहा है।   Farmer Protest: Police released tear gas shells, fired plastic bullets at Khanauri-Datasinghwala border, more than 100 farmers injured   वहीं बैरिकेडिंग के इस तरफ घायल हुए किसान को नरवाना के सिविल अस्पताल में लाया गया है। बताया जा रहा है कि किसान को छर्रे लगे हैं। इस बीच किसानों ने कहा है कि वे 4 बजे तक इंतजार करेंगे। इसके बाद आगे बढ़ेंगे। किसान नौजवान सभा के बबलू मिर्चपुर ने बताया कि प्रशासन की तरफ से ही गोलियां चलाई गई हैं। दूसरी तरफ जींद-पटियाला हाईवे पर किसानों ने उचाना में भी पक्का मोर्चा शुरू कर दिया है। पंजाब के किसानों को हर मदद का ऐलान किया गया है। खटकड़ टोल प्लाजा (Farmer Protest) को भी वाहनों के लिए फ्री किया जा चुका है। किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि बुधवार को 11 बजे किसान दिल्ली कूच करेंगे।   Farmer Protest: Police released tear gas shells, fired plastic bullets at Khanauri-Datasinghwala border, one farmer shot on his forehead   Farmer Protest: Police released tear gas shells, fired plastic bullets at Khanauri-Datasinghwala border, more than 100 farmers injured, one farmer shot on his forehead       Farmer Protest: Police released tear gas shells, fired plastic bullets at Khanauri-Datasinghwala border, more than 100 farmers injured, one farmer shot on his forehead