CM Rural Housing Scheme 2024 : हरियाणा सरकार दे रही एक लाख तक की वित्तीय सहायता
Jul 2, 2024, 14:48 IST
CM Rural Housing Scheme 2024 : हरियाणा में राज्य सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन का गुजारा करने वाले और गरीबी वर्ग के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। इन वर्गों के लोगों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि इन वर्गों का जीवन स्तर आर्थिक और सामाजिक रुप से सुधर सके। इसके लिए सरकार समय- समय पर नई-नई योजनाएं चलाती रहती है। इसी के चलते सरकार की तरफ से फ्री प्लॉट योजना भी शुरू की गई है।