{"vars":{"id": "114287:4923"}}

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज ने भिवानी-चंडीगढ़ नई बस सेवा की शुरू, रुट में किया बदलाव 

हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों को राहत देने के लिए भिवानी से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत की है। हालांकि यह बस सेवा पहले चलती थी, लेकिन पिछले दिनों धुंध के चलते इस सेवा को बंद कर दिया था।
 

हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों को राहत देने के लिए भिवानी से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत की है। हालांकि यह बस सेवा पहले चलती थी, लेकिन पिछले दिनों धुंध के चलते इस सेवा को बंद कर दिया था। रोडवेज विभाग ने अब इसके रुट में भी बदलाव किया गया है। यह बस अब खैरड़ी मोड़ की बजाय महम रोड स्थित गांव निदाना से 152 डी मुख्य सड़क मार्ग पर एंट्री करेगी। इसके बाद बस 152 डी हाईवे मार्ग से होते हुए सुबह साढ़े नौ बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

इसी तरह से यह बस सुबह साढ़े दस बजे वापस यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ से भिवानी के लिए रवाना होगी। रोडवेज विभाग ने सर्दी व घने कोहरे के चलते इस बस सेवा को लगभग एक महीने पहले बंद कर दिया था। यह बस पहले यात्रियों को लेकर खैरड़ी मोड़ से 152 डी हाईवे मार्ग पर एंट्री करती थी। लेकिन अब यह बस उक्त मार्ग की बजाए भिवानी से चांग, महम होते हुए गांव निदाना से 152 डी मार्ग पर चंडीगढ़ जाने के लिए एंट्री करेगी।

रोडवेज सोमवार से इस बस का दोबारा से संचालन शुरू करेगा। सर्दी व घने कोहरे के कारण सुबह चार बजे जहां वाहन दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है वहीं यात्रियों की संख्या भी कम होती है। इसलिए उक्त बस सेवा को सर्दी के समय बंद कर दिया गया था। अब यह बस सेवा वाया महम किए जाने से चांग, महम समेत आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के ग्रामीणों को भी लाभ होगा। उक्त क्षेत्र के लोगों को अगर सुबह चार बजे चंडीगढ़ रवाना होता है उन्हीं भिवानी बस स्टैंड आने की जरूरत नहीं होगी वे अपने गांव व आसपास गांव के बस अड्डों से ही इस बस में बैठ सकेंगे।

चांग, महम व निदाना के यात्रियों को राहत

भिवानी बस स्टैंड से सुबह चार बजे 152डी मुख्य मार्ग से होते हुए चंडीगढ़ जाने वाली ब बस को विभाग ने सोमवार से दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। हालांकि अब यह बस महम रोड में निदाना से 152 डी मुख्य मार्ग से चंडीगढ़ के लिए एंट्री करेगी। इससे इस रूट पर आने वाले गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। मिलेगा।"
दीपक कुंडू जीएम रोडवेज विभाग भिवानी।