हरियाणा रोडवेज बेड़े में शामिल हुई नई बसें, 25 वर्ष बाद शुरू होगी लोकल बस सेवा
Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज डिपो को पांच और नई एसी ई-बसें मिल गई हैं। पहले चरण में 10 ई-बसें अम्बाला को मिली थी। अब ई-बसों को बेड़ा बढ़कर 15 हो जाएगा। नई बसों के आने से बस सेवा पर्यावरण अनुकूल हो जाएगी। हर मौसम में यात्रियों को इन बसों का फायदा मिलेगा। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि बसों के रूट पर 23 आधुनिक बस क्यू शेल्टर का भी निर्माण हो रहा है, ताकि यात्रियों को बसों की प्रतीक्षा करने के दौरान परेशानी का सामना ना करना पड़े। बस क्यू शेल्टर में पंखे व लाइट्स की सुविधा भी होगी।
उन्होंने कहा कि लोकल, शहरी बस सेवा को यात्रियों के लिए आरामदायक बनाने के लिए पांच और नई इलेक्ट्रिक एसी बसें अम्बाला रोडवेज डिपो को मिल चुकी हैं। इनका संचालन लोकल रुट पर किया जाएगा। ई-बसों के संचालन से यात्रियों का सफर आरामदायक एवं सुविधाजनक होगा। इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण अनुकूल होने के साथ-साथ वातानुकूलित है। यात्रियों को बसों का इंतजार करने के लिए खड़े न रहना पड़े।
इसके लिए अम्बाला में लोकल बस रूट पर आधुनिक 23 नए बस क्यू शेल्टर बनाने का कार्य भी प्रारंभ किया जा चुका है। इन बस क्यू शेल्टरों में लोगों के बैठने के साथ-साथ बिजली व लाइट की सुविधा भी होगी। बस क्यू शेल्टर कैपिटल चौक, चुंगी चौक, टुंडला, डिफेंस कालोनी, कलरहेड़ी, शास्त्री कॉलोनी, डीआरएम आफिस, सुंदर नगर, चंद्रपुरी कालोनी, मच्छौंडा, शाहपुर, सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी, सुभाष पार्क, बीडी फ्लोर मिल, हाथीखाना मंदिर, रंगिया मंडी चौक, नन्हेड़ा, एसडी कालेज, महेशनगर, टांगरी बांध रोड, बब्याल, दलीपगढ़ और बोह में बनाए जा रहे हैं।
अंबाला सिटी से कैंट तक इन रूटों पर चल रही लोकल बस सेवा
सिटी सुभाष पार्क- नन्हेड़ा
सिटी अम्बाला कैंट-महेशनगर-
बब्याल-बोह
सिटी कैंट-डिफेंस कॉलोनी-
कलरहेड़ी- पंजोखरा साहिब
सिटी कैंट- शास्त्री कॉलोनी-
डीआरएम-शाहपुर-कोट कछुआ
सिटी कैंट-शास्त्री कॉलोनी-
डीआरएम-शाहपुर-मोहड़ी-
कैंट- बलदेव नगर- एमएम
सिटी कैंट-महेश नगर-
करधान- ब्राहम्ण माजरा
सिटी कैंट- शास्त्री कॉलोनी-
शाहपुर-दुखेड़ी-कैट-सिटी
सिटी कैंट- उगाड़ा-बाड़ा- तेजा
मोहड़ी-कैट-सिटी
सिटी कैंट-शास्त्री कॉलोनी-
डीआरएम- शाहपुर- मोहड़ा-
बड़ौला- मालवालगभग 25 वर्ष बाद दोबारा शुरू की गई लोकल बस सेवा
परिवहन मंत्री के प्रयासों से अम्बाला में लोकल बस सेवा को लगभग 25 वर्षों बाद पुनः प्रारंभ किया जा सका है। इसके बाद इसी वर्ष गणतंत्र दिवस के दिन लोकल बस सेवा में 5 इलेक्ट्रिक एसी बसों को शामिल किया गया था। फिर 5 जून 2025 को बस सेवा में 5 और इलेक्ट्रिक बसें शामिल की गई थी जिसके बाद आज 5 और नई बसें शामिल होने से परिवहन सेवा में कुल 15 इलेक्ट्रिक बसें हो चुकी हैं।