{"vars":{"id": "114287:4923"}}

New National Highway : हरियाणा में 15 दिन में शुरू हो जाएगा नया नेशनल हाईवे, केएमपी से होगी सीधी कनेक्टिविटी 

हरियाणा में फरवरी माह में एक नया नेशनल हाईवे की शुरुआत हो जाएगी। गुरुग्राम पटौदी रेवाड़ी नेशनल हाईवे-352 डब्ल्यू फरवरी माह में चालू किया जाएगा
 

हरियाणा में फरवरी माह में एक नया नेशनल हाईवे की शुरुआत हो जाएगी। गुरुग्राम पटौदी रेवाड़ी नेशनल हाईवे-352 डब्ल्यू फरवरी माह में चालू किया जाएगा और केएमपी से जुड़ जाएगा। इसके बाद गुरुग्राम में लगने वाले जाम से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। गुरुग्राम पटौदी रेवाड़ी नेशनल हाईवे-352 डब्ल्यू शुरू होने के बाद वाहन फर्राटा भरते हुए नजर आएंगे।

गुरुग्राम पटौदी रेवाड़ी नेशनल हाईवे-352 डब्ल्यू के धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने निर्माण कंपनी को स्पष्ट शब्दों में हाइवे को चालू करने के आदेश भी दिए हैं। हाइवे का काम अपनी समय सीमा से करीब 2 वर्ष देरी से चल रहा है। राव इंद्रजीत ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों से कहा है कि 15 फरवरी तक केएमपी तक जोड़ने वाले पटौदी मार्ग को किसी भी सूरत में शुरू करें।

उन्होंने केएमपी से आगे बन रहे पटौदी-रेवाड़ी राजमार्ग व पटौदी बाईपास के निर्माण को भी जांचा। उन्होंने पटौदी बाईपास पर अधूरे निर्माणाधीन फ्लाईओवर को जल्द से जल्द पूरा करने की निर्देश दिए। राव ने कहा कि करीब दो वर्ष लेट राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में निर्माण करने वाली कंपनी में अधिकारियों को स्वयं सोचना चाहिए कि लोगों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एनएच-48 का विकल्प

एनएच-48 पर इस समय खास ट्रैफिक दबाव है। दिल्ली-गुड़गांव की ओर से जाने वाले वाहनों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसी तरह वापसी में वाहन जाम में फंसे रहते हैं। अब वाहन चालकों के लिए गुरुग्राम पटौदी रेवाड़ी नेशनल हाईवे एक वैकल्पिक रूट है। फरवरी से यह बड़ी राहत दे सकता है।

दो माह में पूरे करने होंगे निर्माणाधीन फ्लाईओवर

अधिकारियों से कहा कि कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे के आगे पटौदी व रेवाड़ी को जाने वाली सड़क की सर्विस रोड को दुरुस्त किया जाए ताकि हल्के वाहन आसानी से रेवाड़ी तक का सफर तय कर सके। राव ने कहा कि मार्च माह तक सभी निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम पूरा होना चाहिए ताकि यातायात सुगम हो सके। उन्होंने पहाड़ी रेलवे क्रॉसिंग का निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की और कहा की फ्लाईओवर का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करें।

धारूहेड़ा में भी जल्द शुरू होगा पुल निर्माण दिल्ली -जयपुर नेशनल

हर्षवे 48 पर बिलासपुर चौक फ्लाईओवर व राठीवास चौक फ्लाईओवर पर निर्माण चल रहा है जिसके चलते घटों जाम का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में मानेसर एलिवेटेड फ्लाईओवर सहित धारूहेड़ा के पास हीरो चौक फ्लाईओवर का निर्माण भी शुरू होने जा रहा है। इससे काफी सहूलियत मिलेगी।