New Vande Bharat Train : हरियाणा, पंजाब को मिली नई वंदेभारत ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
रेलवे विभाग की तरफ से हरियाणा व पंजाब को नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। यह वंदे भारत ट्रेन का संचालन सप्ताह में छह दिन किया जाएगा। जहां पर पंजाब के फिरोजपुर से दिल्ली तक का सफर छह घंटे में पूरा हो जाएगा। इससे लगभग आधा समय के करीब ही यात्रियों को लगेगा। पंजाब के फिरोजपुर से नई दिल्ली तक चलने वाली इस वंदे भारत ट्रेन का फायदा पंजाब व हरियाणा के यात्रियों को मिलने वाला है।
वंदेभारत ट्रेन का हरियाणा के रेलवे स्टेशनों पर भी ठहराव किया गया है। नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा की गई। मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब व हरियाणा में भी वंदेभारत ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी। इस रेलवे विभाग की तरफ से फिरोजपुर से नई दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह वंदेभारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और बुधवार को इस ट्रेन का संचालन बंद रहेगा। ऐसे में यात्री प्रतिदिन इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे।
छह घंटे में पूरा होगा फिरोजपुर से नई दिल्ली का सफर
केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देशभर में वंदेभारत ट्रेन चलाई जा रही है। इसी कड़ी में पंजाब व हरियाणा के यात्रियों के लिए नई वंदेभारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन फिरोजपुर से नई दिल्ली तक चलाई जाएगी। जहां पर फिरोजपुर से नई दिल्ली की दूरी 486 किमी है। इस सफर को वंदेभारत ट्रेन द्वारा छह घंटे में पूरा किया जाएगा। यह नई वंदेभारत ट्रेन फिरोजपुर से बठिंडा, पटियाला, अंबाला होते हुए नई दिल्ली तक चलेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव
केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि फिरोजपुर से नई दिल्ली तक चलने वाली वंदेभारत ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित कर दिया गया है। वंदेभारत ट्रेन फिरोजपुर कैंट से चलेगी और इसका पहला ठहराव फरीदकोट रेलवे स्टेशन पर होगा। इसके बाद बठिंडा, धुरी,पटियाला,अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, पानीपत में रुकने के बाद सीधे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी।