Ram-Rahim's daughter Story : राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत आजकल कहां है ? क्या कर रही है, आए जानें
May 31, 2024, 08:27 IST
Ram-Rahim's daughter Story : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फिर से मीडिया की सुर्खियों में लौट आए हैं। हाल ही में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट नें निजी कोर्ट का फैसला रद्द करते हुए उनको 22 साल पुराने एक मामले में बरी कर दिया गया है। इस फैसले के बाद फिर से सुर्खियों में आ गए है। इसी दौरान उनके साथ ही हनीप्रीत का नाम भी सोशल मीडिया में उछल रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर हनीप्रीत को तलाशते हुए पूछ रहे हैं। हनीप्रीत कहां है और क्या करती है? हनीप्रीत आजकल क्या करती है ? पाठकों को बता दें कि, राम रहीम (Ram-Rahim's daughter Story) के जेल में होने की वजह से डेरा का सारा काम हनीप्रीत ही देखती है। वह डेरा का संचालन करती है। वह डेरा संचालन करती है। जेल से राम रहीम के संदेश को वह अनुयायियों तक पहुंचाती है। साथ ही वो डेरा के सभी कार्यों का रिकार्ड समय- समय पर जांचने का काम कर रही है। वहीं वो डेरा से जुड़ी सभी संस्थाओं का भी देखरेख कर रही है। कौन है हनीप्रीत और उसका असली नाम क्या है ? सिरसा डेरा के एक प्रवक्ता के मुताबिक, हनीप्रीत का जन्म हरियाणा के फतेहबाद में हुआ था। हनीप्रीत का असली नाम प्रियंका तनेजा है, मगर रामरहीम (Ram-Rahim's daughter Story) ने ये नाम बदलकर उसका हनीप्रीत रख दिया था। बता दें कि, हनीप्रीत राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा के संचालित स्कूल में 11 वीं कक्षा में पढ़ती थी ! तभी राम रहीम की नजर उस पर पड़ी थी। दरअसल, हनीप्रीत पहली बार गुरमीत राम रहीम के डेरे में 1996 को आई थी, तब उसकी उम्र महज 16 साल की थी। हनीप्रीत इंसा बाबा गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी है।