{"vars":{"id": "114287:4923"}}

Change Weather : पहाड़ों में बर्फबारी व मैदानों में बादल छाने से 19 से होगी कड़ाके की ठंड 

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम में आएगा बदलाव 

 

नवंबर का आधा महीना गुजरने के साथ ही ठंड बढ़ने लगी है। रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम चल रहा है। दिन की धूप भी सुहाने लगी है। मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि 19 को एक वेदर सिस्टम डेवलप हो रहा है।

पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है। मैदानों में आंशिक बादल छा सकते हैं। रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। रात में ओस पड़ने से रातें ठंडी होने लगी हैं। हालांकि दिन के तापमान फिलहाल 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इस बीच रात का न्यूनतम 8.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा। हवा में नमी की मात्रा 90 फीसदी दर्ज की गई। एयरपोर्ट पर दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रह सकता है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

शनिवारः आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है।

रविवारः आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है।

सोमवारः आसमान साफ रहेगा।

अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है।