{"vars":{"id": "114287:4923"}}

Haryana weather : हरियाणा में रात से फिर बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि के आसार

हरियााण में शनिवार यानी 31 जनवरी रात को मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने इस दौरान हरियाणा व एनसीआर में बारिश के साथ कई जिलों में ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।
 

हरियााण में शनिवार यानी 31 जनवरी रात को मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने इस दौरान हरियाणा व एनसीआर में बारिश के साथ कई जिलों में ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। ऐसे में कई जगह पर सरसों व सब्जियों की फसल को काफी नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने वाला है।

इससे उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी होने व मैदानी क्षेत्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राजस्थान और दक्षिणी हरियाणा के ऊपर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बन रहा है। इसके प्रभाव से 31 जनवरी रात से लेकर 2 फरवरी के दौरान दक्षिणी व पूर्वी हरियाणा के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर गरज-चमक की प्रबल संभावना है।

हवाओं की दिशा में लगातार बदलाव होने से दिन और रात के तापमान स्थिर नहीं रह पा रहे हैं। क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र बावल से मिले आंकड़ों के अनुसार दिन का तापमान जहां 16.5 डिग्री से उछलकर 21.8 डिग्री पर पहुंच गया जबकि रात का न्यूनतम तापमान 6.8 से लुढ़ककर 4.5 पर आ गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद जब उत्तरी बर्फीली हवाएं फिर से चलेंगी, तब तापमान में गिरावट और शीतलहर का दौर दोबारा लौट सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी व हरियाणा में बारिश के चलते शीतलहर चलेगी और अचानक की तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। तापमान गिरने का असर सब्जी की फसल पर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इसलिए मौसम विभाग ने सब्जी की खेती करने वाले किसानों को रोकथाम करने की सलाह दी है। हालांकि इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले जनवरी माह में ज्यादा बारिश हुई है और फरवरी माह की शुरुआत भी बारिश होने वाली है।