{"vars":{"id": "114287:4923"}}

Haryana news : हरियाणा सरकार ने कष्ट निवारण समिति के सदस्यों की सूची जारी की, जाने किस-किस के हैं नाम

 
Haryana news : हरियाणा सरकार ने कष्ट निवारण समिति के सदस्यों की मंगलवार को सूची जारी की है। इसमें प्रदेशभर से 128 लोगों को कष्ट निवारण समिति का सदस्य बनाया गया है। कष्ट निवारण के नए सदस्यों की सूची जारी की गई है। कष्ट निवारण समिति का चेयरमैन हर जिले में कोई न कोई मंत्री होता हैं। जहां पर सदस्यों की सहमति से उस जिले के लोगों की समस्याओं को बैठक के लिए चयन किया जाता है।   समिति के सदस्यों का भी मामले में विचार लिया जाता है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल गुरुग्राम जिले में कष्ट निवारण समिति के चेयरमैन हैं। इसी प्रकार डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला रोहतक में कष्ट निवारण समिति के चेयरमैन हैं। सरकार ने इसी तरह हर जिले में कष्ट निवारण समिति बनाई गई हैं और उसमें उस जिले से संबंधित लोगों को सदस्य बनाया गया हैं।   मंगलवार को जारी सूची में सिरसा जिले की कष्ट निवारण समिति के लिए 49 लोगों को शामिल किया गया है। इसी प्रकार यमुनानगर जिले के लिए 36 लोगों को सदस्य बनाया गया हैं। इसी तरह रेवाड़ी जिले में 43 लोगों को कष्ट निवारण समिति का सदस्या बनाया गया हैं।     नीचे दी गई सूची में कष्ट निवारण समिति के बनाए गए सदस्यों का नाम देखें Haryana Government released the list of members of Grievance Redressal Committee   Haryana Government released the list of members of Grievance Redressal Committee