Rajya Sabha Seat Election 2024 : हरियाणा में एक राज्यसभा सीट हुई खाली, उपचुनाव में सैनी सरकार का बहुमत का भी होगा टेस्ट
Jun 12, 2024, 12:26 IST
Rajya Sabha Seat Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न होने के बाद सियासी गर्मी ठंडी हो गई थी। फिर से राज्यसभा उपचुनावों से सियासतें गर्म होने लगी हैं। बता दें कि हरियाणा में लोकसभा चुनावों के बाद जहां पार्टियां विधानसभा चुनावों की ओर कदम बढ़ा रही हैं। वहीं प्रदेश की पांच में से एक राज्यसभा सीट खाली हो गई है। ये सीट अभी तक कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के पास थी। दीपेंद्र हुड्डा ने हाल ही में चुनावों में रोहतक लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। जिसके बाद उनकी राज्यसभा सीट को खाली करने का नोटिस जारी कर दिया गया है। राज्यसभा उपचुनाव में सैनी सरकार का भी होगा टेस्ट पाठकों को बता दें कि, यदि कोई व्यक्ति जो पहले से राज्यसभा (Rajya Sabha Seat Election 2024) का सदस्य है और वो लोकसभा का सदस्य निर्वाचित हो जाता है तो, राज्यसभा में उस व्यक्ति की सीट सांसद चुने जाने की तारीख से ही खाली हो जाती है। इसलिए 4 जून से ही दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा से राज्यसभा के सदस्य नहीं रहे। ऐसे में अब जल्द ही इस पर उपचुनाव होगा। वहीं हरियाणा में राज्यसभा सीट के उपचुनाव में विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार का बहुमत भी साबित होने का टेस्ट भी हो जाएगा। रिजल्ट आने के बाद देशभर में 10 सीटें खाली चुनाव आयोग के मुताबिक, देशभर में राज्यसभा (Rajya Sabha Seat Election 2024) की कुल 10 सीटें लोकसभा चुनाव रिजल्ट आने के बाद खाली हुई हैं। इनमें एक सीट हरियाणा की है। वहीं दीपेंद्र हुड्डा का अभी 2 साल का कार्यकाल बचा हुआ था। मगर लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उनकी सीट खाली हो गई। दीपेंद्र हुड्डा इस सीट पर मार्च 2020 में छह साल के लिए राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे।
- कामाख्या प्रसाद तासा - असम,
- सर्बानंद सोनोवाल - असम,
- मीसा भारती - बिहार,
- विवेक ठाकुर - बिहार,
- दीपेंद्र सिंह हुड्डा - हरियाणा,
- ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया - मध्य प्रदेश,
- उदयनराजे भोंसले - महाराष्ट्र,
- पीयूष गोयल - महाराष्ट्र,
- के.सी. वेणुगोपाल - राजस्थान
- बिप्लब कुमार देब - त्रिपुरा