{"vars":{"id": "114287:4923"}}

Train Route Changed : चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते रेलसेवाएं रहेंगी आंशिक रद्द, मार्ग व समय में बदलाव

रेलवे द्वारा चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दूधवाखारा-अस्ल एवं दुधवाखारा-हडयाल स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के लिए 26, 27 नवंबर को ब्लॉक लिया जा रहा है
 

रेलवे द्वारा चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दूधवाखारा-अस्ल एवं दुधवाखारा-हडयाल स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के लिए 26, 27 नवंबर को ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण गाड़ी संख्या 54789, रेवाड़ी-बीकानेर सवारी गाड़ी वाया लोहारू रेलसेवा जो 26 नवंबर को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह सादुलपुर तक ही संचालित होगी।

यह रेलसेवा सादुलपुर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाड़ी सवारी गाड़ी 26 नवंबर को बीकानेर के स्थान पर सादुलपुर से प्रस्थान करेगी ऐसे में यह रेलसेवा बीकानेर-सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा वाया सिवानी जो 26 नवंबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी।

यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर 27 नवंबर को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी अर्थात यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14897, बीकानेर-हिसार वाया सिवानी जो 26 नवंबर को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर 27 नवंबर को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी।

मार्ग परिवर्तित वरि शेड्यूल रेलसेवाएं

गाड़ी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा 25 नवंबर को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया सीकर-लोहारू-सादुलपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झुंझुनूं व लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसी प्रकार से रीशेड्यूल रेलसेवाओं में गाड़ी संख्या 22481, जोधपुर-दिल्ली सराय 26 नवंबर को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 45 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 12458, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा 26 नवंबर को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।