Digvijay chautala blessed baby : जेजेपी के दिग्विजय सिंह चौटाला बने पिता, घर में आया नन्हा मेहमान, डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई
Mar 2, 2024, 14:30 IST
Digvijay chautala blessed baby : हरियाणा में कुछ साल पहले ही अस्तित्व में आई जननायक जनता पार्टी के संस्थापक परिवार के घर में नन्हा मेहमान आया है। जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह सिंह चौटाला पिता बने हैं। दिग्विजय सिंह चौटाला की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। बता दें कि दिग्विजय सिंह चौटाला को यह पहला बच्चा है और पहले बच्चे के रूप में बेटी को पाकर पूरा परिवार खुश नजर आ रहा है। इससे कुछ माह पहले ही दिग्विजय सिंह चौटाला के बड़े भाई और प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की पत्नी को भी बेटी पैदा हुई थी। अब दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला दोनों भाइयों को एक-एक बेटी हो गई हैं। इससे पहले डा. अजय सिंह चौटाला को दुष्यंत और दिग्विजय दो बेटे-बेटे ही थे। डा. अजय चौटाला के भाई और इनेलो के विधायक अभय सिंह चौटाला को भी दो बेटे ही थे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट के माध्यम से अपने भाई दिग्विजय सिंह चौटाला को शुभकामनाएं देते हुए नन्हें मेहमान का स्वागत किया।