{"vars":{"id": "114287:4923"}}

Rail Mega Block : दिल्ली-बठिंडा रेल लाइन पर 19 नवंबर को मेगा ब्लॉक, 14 ट्रेन रहेगी प्रभावित 

मेगा ब्लॉक घोषित, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित, यात्री होंगे परेशान
 

दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण समाचार है। जहां पर बहादुरगढ़-आसौदा के बीच पुल संख्या 62 पर आरसीसी स्लैब रखने का कार्य 19 नवंबर को किया जाएगा। इसके लिए सुबह 10:15 बजे से शाम 5:45 बजे तक कुल - 7 घंटे 30 मिनट का मेगा ब्लॉक घोषित किया गया है। जिससे रोहतक से गुजरने वाली ट्रेन प्रभावित रहेंगी। इससे पहले 18 नवंबर को जाखल पैसेंजर रद की गई है। जबकि रविवार को अवध आसाम एक्सप्रेस और जाखल पैसेंजर को बहादुरगढ़ से पहले 40 मिनट रोका गया। जिससे यह ट्रेन देरी से जंक्शन पर पहुंची।

19 नवंबर को प्रभावित होने वाली ट्रेनें

गाड़ी संख्या 64912 ईएमयू रोहतक-दिल्ली रद्द रहेगी

गाड़ी संख्या 54032 डीजे पैसेंजर रद्द रहेगी

गाड़ी संख्या 14732 किसान एक्सप्रेस रोहतक से आगे रद्द रहेगी

गाड़ी संख्या 12482 इंटरसिटी एक्सप्रेस रोहतक से आगे रद्द रहेगी

गाड़ी संख्या 16032 अंडमान एक्सप्रेस वाया गोहाना-सोनीपत होकर

नई दिल्ली जाएगी, रोहतक नहीं आएगी।

गाड़ी संख्या 64932 जींद-दिल्ली ईएमयू रद्द रहेगी

गाड़ी संख्या 64915 ईएमयू दिल्ली-रोहतक रद्द रहेगी

गाड़ी संख्या 54031 दिल्ली-जींद पैसेंजर रद्द रहेगी

गाड़ी संख्या 14323/24 बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी

गाड़ी संख्या 14731 किसान एक्सप्रेस रोहतक से बनकर चलेगी।

गाड़ी संख्या 12481 इंटरसिटी एक्सप्रेस रोहतक से रवाना होगी।

गाड़ी संख्या 54035 जाखल पैसेंजर रद्द रहेगी

गाड़ी संख्या 64931 दिल्ली-जींद ईएमयू रद्द रहेगी।