कृषिहरियाणा

Bhiwani:मामूली कहासुनी में भाई ने गर्भवती बहन को डंडो से पीट-पिटकर मार डाला

Bhiwani:बहन की हत्या के बाद खुद किया थाने में सरेंडर जमीन का भी चल रहा था विवाद

Clin Bold News:भिवानी

शहर के नजदीकी गांव हालुवास में मामूली कहासुनी में भाई ने (Bhiwani) बहन की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपित भाई ने स्वयं ही सदर थाना में पहुंचकर सरेंडर किया। विवाद का कारण बहन द्वारा एक साल के भतीजे को लात मारना बताया जा रहा है जबकि दोनों भाई-बहन में जमीनी विवाद भी चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने मृतका के एक परिजन पूर्व सरपंच की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला शुक्रवार सुबह करीब साढे़ 10 बजे का है। पुलिस को (Bhiwani)दी शिकायत हालुवास वासी पूर्व सरपंच हरीश कुमार ने बताया कि नवीन मेरे परिवार में ही है और नजदीक ही उनका मकान है। 26 मई की सुबह करीब 10:40 बजे नवीन की पत्नी संगीता घर आई और बताया कि नवीन और उसकी बहन नीतू में झगड़ा हो रहा हैं।

जब संगीता से झगडे़ का कारण पूछा तो बताया कि बताया कि नवीन का एक वर्षीय (Bhiwani)लड़का लाडू अपनी बुआ नीतू के पीछे-2 घूम रहा था। इसी बात पर नीतू ने लात मारी। इसी बात पर दोनो भाई-बहन का झगडा हो गया और नवीन ने नीतू को चोटे मारनी शुरु कर दी। सूचना के बाद जब वे घर पहुंचे तो ताला लगा हुआ था। हमने ताला तोड़कर घर मे प्रवेश किया तो देखा कि नीतू सोफा पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। जिसके सिर मे काफी चोट लगी हुई थी।

ये भी पढ़ें:   Naveen naru arrested : हरियाणवी कलाकार नवीन नारु अरेस्ट, महिला सहयोगी से रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप

जब उसे हिलाकर देखा तो वह मृत थी। मामले में सदर थाना से एसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि (Bhiwani) महिला नीतू की पीट-पिटकर हत्या की गई है। उसके भाई नवीन पर ही हत्या के आरोप लगे है। पूर्व सरपंच हरीश के बयान पर नवीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

Back to top button