Haryana Roadways news : हरियाणा कौशल रोजगार में निकली रोडवेज बस कंडक्टर के पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन

Parvesh Mailk
3 Min Read
Bumper recruitment for the posts of Roadways Bus Conductor in Haryana Skill Employment, apply soon

Haryana Roadways News : हरियाणा रोडवेज में परिवहन विभाग द्वारा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 991 कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में सरकार से परमिशन मिलने के बाद मुख्यालय ने सभी डिपो की मांग के मुताबिक लिस्ट तैयार कर रोडवेज महाप्रबंधकों को लेटर जारी कर दिया है।

 

रोडवेज कंडक्टर की भर्ती

कंडक्टरों की भर्ती होने के बाद स्टाफ की कमी से प्रभावित रूटों पर बसों (Haryana Roadways News) का सुचारु रुप से सेवाएं शुरू हो जाएगीं। इसके साथ ही राष्ट्रीय, राज्य, जिला और ग्रामीण स्तर पर परिवहन सुविधाएं भी बढ़ेंगी। पाठकों बता दें कि हरियाणा रोडवेज में स्टाफ की कमी के कारण कई रूटों खासकर राज्य और ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन ठीक से नहीं हो पा रहा था।

यही वजह है कि कई डिपो में बसें होने के बाद भी स्टाफ की कमी के कारण उन्हें रूटों पर नहीं भेजा जा रहा था। परिवहन विभाग ने एचकेआरएन के माध्यम से कंडक्टरों की भर्ती के संबंध में 22 डिपो के महाप्रबंधकों को लेटर जारी किया है। मुख्यालय की ओर से जारी पत्र। 991 कंडक्टरों की भर्ती के बारे में 27 जून 2024 के पत्र क्रमांक 3114-37/ए2/ई3 के माध्यम से जानकारी भेजी गई है।

जल्द ही नियुक्ति की जाएगी

हरियाणा रोडवेज के दादरी डिपो के महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि, मुख्यालय से एचकेआरएन के माध्यम से नए कंडक्टरों की भर्ती के बारे में पत्र प्राप्त हुआ है। लेटर के मुताबिक, जल्द ही 991 नए कंडक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें से दादरी डिपो में 30 कंडक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। बताया कि नए कंडक्टरों के आने से ग्रामीण रूटों सहित मुख्य रूटों पर बसें (Haryana Roadways News) सुचारू रूप से चलेंगी और आम जनता को भी परिवहन सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें :   Haryana Agniveer requirement : हरियाणा के चार जिलों के युवाओं को सेना में भर्ती का मौका, जल्द करे आवेदन

इन रोडवेज डिपो को मिलेंगे कंडक्टर

भिवानी और करनाल को छोड़कर हरियाणा के 22 डिपो में एचकेआरएन के माध्यम से 991 कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। भर्ती के बाद डिपोवार कंडक्टरों की सूची इस प्रकार है:

डिपो का नाम – संख्या

  1. चरखी दादरी 30
  2. दिल्ली 11
  3. फतेहाबाद 22
  4. झज्जर 50
  5. करनाल 60
  6. पलवल 41
  7. यमुनानगर 45
  8. अंबाला 20
  9. कुरुक्षेत्र 53
  10. सिरसा 49
  11. पंचकूला 85
  12. चंडीगढ़ 40
  13. सोनीपत 54
  14. हिसार 62
  15. रेवाड़ी 25
  16. फरीदाबाद 60
  17. जींद 70
  18. पानीपत 20
  19. रोहतक 15
  20. गुरुग्राम 85
  21. नूंह 40
  22. नारनौल 54
Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *