Haryana : हरियाणा के 111 गांवों की एक-एक गली बनेगी स्मार्ट स्ट्रीट ग्रीनरी, फुटपाथ, रंग-बिरंगे पेवर ब्लॉक बिछेंगी
हरियाणा सरकार की तरफ से गांवों को शहर की तर्ज पर स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके पहले चरण में हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश के 111 गांवों की चयन किया गया है। इन गांवों को शहरों की तर्ज पर सुंदर बनाए जाने के लिए एक-एक गली को स्मार्ट गली के रूप में विकसित किया जाएगा।
प्रदेशभर में पंचायती राज विभाग द्वारा बड़े गांवों में स्मार्ट स्ट्रीट बनाए जाने को लेकर आदेश जारी किए हैं। प्रदेशभर में ऐसे 111 गांव पहले चरण में चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 12 गांव हिसार जिला के हैं। प्रथम चरण में बड़े गांवों की ऐसी गलियां ली जा रही हैं। जहां ज्यादा लोगों को आवागमन हो और चौड़ी भी हों। इन गलियों को शहरी तर्ज पर मॉडल और सुंदर बनाया जाएगा।
स्मार्ट स्ट्रीट में नाली सीवरेज की भी व्यवस्था होगी
गांवों में बनने वाली इन स्मार्ट स्ट्रीट्स में ग्रीनरी का प्रबंध किया जाएगा। गली में दोनों तरफ रंग बिरंगे फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ नाली व सीवरेज की भी व्यवस्था होगी। दोनों किनारों पर पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटपाथ बनाए जाएंगे। यहां स्ट्रीट लाइट्स का प्रबंध भी होगा। गली सुंदर नजर आए इसलिए रंग बिरंगे पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे।
हिसार के इन गांवों में बनाई जाएगी स्मार्ट गली
सदलपुर, नंगथला, खेदड़, डाटा, उमरा, सिसाय बोलान, गंगवा, बालसमंद, कापड़ो, पेटवाड़, बिठमड़ा और पाबड़ा गांवों में प्रथम चरण में स्मार्ट स्ट्रीट बनाई जाएंगी।
जिला परिषद हिसार के चेयरमैन सोनू सिहाग ने बताया कि जिले के 12 गांवों में एक-एक गली को स्मार्ट स्ट्रीट के रुप में विकसित किया जाएगा। अभी 10 हजार से ज्यादा आबादी वाले 12 गांव चयनित किए है।
