Gold price: सोने के दामों इस हफ्ते तोड़े सारे रिकॉर्ड, कीमत पहुंची 84 हजार प्रति 10 ग्राम पार
Gold price update: सोने के दामों में बीते सप्ताह (3 फरवरी से 7 फरवरी) बंपर बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोने की कीमतों में बीते सप्ताह बढ़ोतरी के साथ अपने ऑल टाइम हाई के रिकॉर्ड को भी कई बार तोड़ दिया था। पाठकों को बता दें कि बीते सप्ताह प्रतिदिन कीमत बढ़ने के कारण सोने के ऑल टाइम हाई के पुराने रिकॉर्ड टूटते गए और नए बनते गए।
इस कारोबारी सप्ताह यानी सोमवार से शुक्रवार (3 फरवरी से 7 फरवरी) के दौरान बीते सप्ताह को देखते हुए 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम (GOLD PRICE) 2,613 रुपए बढ़कर 84,699 रुपए के ऑल टाइम हाई के स्तर पर पहुंच गये हैं। इसके अलावा चांदी की कीमतें (SILVER PRICE UPDATE) भी 1858 रुपए प्रति किलो की बढ़त के हिसाब से 95391 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। सोने की कीमतों ने जहां 7 फरवरी को अपना ऑल टाइम हाई का स्तर छुआ है, वहीं चांदी की कीमतों ने 24 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई का स्तर छुआ था।
बीते 1 महीने में सोने के दामों में हुई 8 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक बढ़ोतरी
बीते 1 महीने में नव वर्ष 2025 से अब तक सोने के दामों (SONE KA TAJA BHAV) में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 1 जनवरी से 7 फरवरी तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 8116 की बढ़त के साथ 76583 रुपए से बढ़कर 84699 रुपए हो गई है। सोने के दाम 1 जनवरी 2025 को 76583 रुपए 10 ग्राम थे, जो 7 फरवरी को 84699 रुपए 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। वहीं चांदी की कीमतें बीते 1 महीने में 9336 रुपए प्रति किलो की बढ़त के साथ 95391 प्रति किलो पहुंच गई है।
देश के बड़े शहरों में शुक्रवार (7 फरवरी) को इस प्रकार रहे सोने के दाम
देश की बड़ी शहरों में शुक्रवार 7 फरवरी को सोने की कीमतों की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम 86,660 और 22 कैरेट सोने के दाम (GOLD PRICE LETEST UPDATE) 79,450 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। मुंबई में शुक्रवार, 7 फरवरी को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम 86,510 और 22 कैरेट सोने के दाम 79,300 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे।
कोलकाता में इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम 86,510 और 22 कैरेट सोने के दाम 79,300 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे।
चेन्नई में शुक्रवार को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने कीमत 86,510 और 22 कैरेट सोने के दाम 79,300 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।
भोपाल में 7 फरवरी को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम 86,560 और 22 कैरेट सोने के दाम 79,350 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे।
