Movie prime

सोने के दाम पहुंचे आसमान पर, 86,733 प्रति 10 ग्राम के साथ कीमत पहुंची ऑल टाइम हाई पर 
 

24 कैरेट सोने का दाम आज 1,043 रुपए की बढ़त के साथ 86,733 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। मंगलवार को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 85,690 रुपए पर था। जिसमें आज 1,043 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ोतरी हुई। पाठकों को बता दें कि इससे पहले सोने की कीमतों ने 14 फरवरी को 86,089 रुपए के साथ अपना ऑलटाइम हाई बनाया था।
 
GOLD PRICE UPDATE
Gold prices skyrocketed, price reached all time high at Rs 86,733 per 10 grams.

Gold price update: सोने की कीमतों ने आज सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोने के दाम आज 19 फरवरी को 1043 रुपए की बढ़त के साथ 86,733 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार  आज सोने की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है।

24 कैरेट सोने का दाम आज 1,043 रुपए की बढ़त के साथ 86,733 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। मंगलवार को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 85,690 रुपए पर था। जिसमें आज 1,043 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ोतरी हुई। पाठकों को बता दें कि इससे पहले सोने की कीमतों ने 14 फरवरी को 86,089 रुपए के साथ अपना ऑलटाइम हाई बनाया था।

चांदी की कीमतों में भी हुई 1543 प्रति किलोग्राम के हिसाब से बढ़ोतरी

आज 19 फरवरी (बुधवार) को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला। सोने ने जहां आज बढ़त के साथ अपना ऑल टाइम हाई का स्तर छू लिया है, वहीं चांदी भी 1,543 रुपए की बढ़त के साथ 97,566 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले मंगलवार को चांदी का भाव 96,023 रुपए किलो था। पाठकों की जानकारी के लिए बता देगी चांदी ने अपना ऑल टाइम हाई 23 अक्टूबर 2024 में हुआ था। 23 अक्टूबर 2024 को चांदी 99,151 रुपए प्रति किलो पर के हिसाब से बिकी थी।

देश के बड़े शहरों में आज इस प्रकार रहे सोने के दाम

देश के बड़े शहरों में सोने के भाव की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 80,450 रुपए और  24 कैरेट सोने की कीमत 87,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने के दाम 80,350 रुपए और 24 कैरेट सोने के 87,650 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहे हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 22 कैरेट सोने की कीमतें 80,350 रुपए और  24 कैरेट सोने की कीमतें 87,650 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज 22 कैरेट सोने की कीमतें 80,350 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमतें 87,650 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रही हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आ 22 कैरेट सोने का भाव 80,400 रुपए और 24 कैरेट सोने का भाव 87,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।