Movie prime

जुलाना के 14 वार्डों में 9 प्रधान, 12 वार्डों में 32 पार्षद उम्मीदवार मैदान में, देखिए क्या मिला चुनाव चिन्ह

9 Pradhan candidates in 14 wards of Julana, 32 councilor candidates in 12 wards are in the fray, see what election symbol was found.
 
JULANA NEWS

Julana Municipal election: जुलाना कस्बे में शहर की सरकार बनाने के लिए सरगर्मियां तेज हो गई। चुनावी ताल ठोकने वाले अब प्रधान पद के लिए 9 व पार्षद पद के लिए 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। बुधवार को 11 बजे से लेकर तीन बचे तक नामांकन वापस लेने के लिए समय दिया गया था। ऐसे में प्रधान पद के 6 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए। नामांकन वापस लेने वालों में से आनंद लाठर, तरूण गर्ग, शमशेर सिंह, सत्यवान खटकड़, प्रीति और जयभगवान शामिल हैं। चुनावी मैदान में सुनील कुमार, कौशल कुमार, मोहिंद्र सिंह, डा संजय जांगड़ा, दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह, ठंडीराम, जोगेंद्र सिंह, और वकील बचे हुए हैं। तीन बजे के बाद प्रधान और पार्षद पद के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह बांटे गए। एक ही पसंद के चुनाव चिन्ह को देखते हुए पर्चा डालकर निशान वितरित किए गए।

दिन भर चला पंचायतों का दौर

बुधवार को प्रधान पद के लिए जातीय समीकरण साधने के लिए पूरा दिन पंचायतों का दौर चलता रहा। इसी को लेकर पूर्व प्रधान की पत्नी प्रीति, पूर्व उपप्रधान शमशेर, आनंद लाठर ने नामांकन वापस लेना पड़ा और वाडों में पार्षदों के सर्वसम्मति के लिए भी जोर लगाया गया लेकिन दो वार्डों को छोड़कर सर्वसम्मति नही हो पाई। उधर भाजपा पार्टी से नाराज चल रहे सत्यवान खटकड़ को भी भाजपा नेता मनाने में कामयाब रहे। सत्यवान खटकड़ ने नामांकन वापस ले लिया और भाजपा का समर्थन किया।

दो वार्डों से पति पत्नी मैदान में

जुलाना नपा के पूर्व उप प्रधान विजय बैरागी और उनकी पत्नी सुमित्रा चुनावी मैदान में हैं। पहले विजय बैरागी वार्ड 6 से पार्षद थे। अबकि बार विजय बैरागी वार्ड नंबर 7 से चुनावी मैदान में हैं तो उनकी पत्नी सुमित्रा वार्ड 14 से चुनावी मैदान में हैं। वार्ड 7 बीसी ए के लिए आरक्षित है तो वार्ड 14 महिला के लिए आरक्षित है।

पार्षद पद के लिए उम्मीदवार मैदान में

वार्ड 1 से मनदीप व सोनिया
वार्ड 2 से राजपाल और कविता
वार्ड 3 से खुशीराम और जितेंद्र लाठर
वार्ड 4 मोनू सर्वसम्मति
वार्ड 5 रीतू, पूजा और सुजाता
वार्ड 6 पवन कुमार, संदीप, ओमप्रकाश
वार्ड 7 रामनिवास, राजेश, प्रदीप, विजय कुमार
वार्ड 8 से संदीप सर्वसम्मति
वार्ड 9 से सुभाष चंद, राहूल, अजित, अजय कुमार
वार्ड 10 से रामभतेरी, मीना व पूजा रानी
वार्ड 11 से ममता और सोनम
वार्ड 12 से सुमित, भारत और राकेश कुमार।
वार्ड 13 से रजनी देवी, ज्योति, रोशनी और मौसमी
वार्ड 14 से मंजू और सुमित्रा।

प्रधान पद के उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह

सुनील कुमार : घड़ी
कौशल कुमार: ढोलक
मोहिंद्र सिंह : एसी
डा संजय जांगड़ा: कमल भाजपा
दिनेश कुमार: कलाई घड़ी
अमजीत सिंह: कुर्सी
ठंडीराम: बस
जोगिंद्र: अलमारी
वकील: क्रेन