Movie prime

जींद में 18 फरवरी को होगा खेल, खेती और विरासत का आध्यात्मिक संगम, गुरु श्री श्री रविशंकर जी करेंगे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत 

आध्यात्मिक संगम कार्यक्रम के आयोजनकर्ता चरणसिंह और दया किशन गिल ने बताया कि इस कार्यक्रम में ऊपरलिखित कुश्ती प्रतियोगिताओं के अलावा भी कई अन्य कुश्ती प्रतियोगिताएं ओलंपिक तरीके से मैट पर करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को दो आईडी प्रूफ के साथ फोटो लेकर आना अनिवार्य है।
 
Spiritual confluence in JIND NEWS
A spiritual confluence of sports, farming and heritage will be held in Jind on 18th February, Guru Sri Sri Ravi Shankar ji will attend as the chief guest.

हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में 18 फरवरी, मंगलवार को खेल खेती और विरासत के आध्यात्मिक संगम (the art of living) का आयोजन किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक संगम में मुख्य अतिथि के तौर पर गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी शिरकत करने जींद पहुंचेंगे। कार्यक्रम का आयोजन जींद शहर स्थित श्रीधाम नगर सेक्टर-7 में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी लोगों को खेल और प्राकृतिक खेती के साथ विरासत व नस्ल बचाओ, फसल बचाव के बारे में प्रमुख रूप से बताएंगे।

विभिन्न कुश्ती प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन 

जींद में 18 फरवरी को होने जा रहे खेल, खेती और विरासत के आध्यात्मिक संगम में विभिन्न कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अर्जुन अवार्डी, द्रोणाचार्य अवार्डी, अखाड़े के संचालक, गुरु खलीफे और देश के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान श्री श्री केसरी टाईटल कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। इस कुश्ती प्रतियोगिता में 85 किलोग्राम से ऊपर के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इसमें प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये द्वितीय पुरस्कार 41000 रुपए तृतीय पुरस्कार 21000 रुपए रखा गया है।

श्री श्री कुमार टाईटल कुश्ती प्रतियोगिता में 85 किलोग्राम तक के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को 41000, 21000 और 11000 पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा श्री श्री अभिमन्यु टाईटल कुश्ती प्रतियोगिता में 68 किलोग्राम भार वर्ग वाले खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में 25000, 12000 और 6100 पुरस्कार के रूप में रखे गए हैं।

महिलाओं के लिए होगा इन कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन 

जींद में होने जा रहे है 18 फरवरी को आध्यात्मिक संगम में महिलाओं के लिए भी विभिन्न कुश्ती प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। श्री श्री केसरी टाइटल ओपन कैटेगरी में होने वाली कुश्ती में विजेता महिला खिलाड़ी को 25000 रुपए, इस टाईटल में द्वितीय स्थान पर रहने वाली महिला खिलाड़ी को 15000 रुपए और तृतीय स्थान पर रहने वाली महिला खिड़की को 7100 रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा अंडर 17 महिला खिलाड़ियों के लिए श्री श्री बाल केसरी ओपन भारवर्ग कुश्ती प्रतियोगिता हेतु 15000, 7100 और 4100 रुपए इनाम राशि रखी गई है। वहीं श्री श्री बाल केसरी अंडर 17 प्रतियोगिता में 58 किलोग्राम भार वर्ग वाली महिला खिलाड़ी भाग ले सकती हैं। इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी को 7100 रुपए द्वितीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 4100 और तृतीय स्थान पर रहने वाली महिला खिलाड़ी को 2100 रुपए पुरस्कार के रूप में देकर सम्मानित किया जाएगा।

आध्यात्मिक संगम कार्यक्रम के आयोजनकर्ता चरणसिंह और दया किशन गिल ने बताया कि इस कार्यक्रम में ऊपरलिखित कुश्ती प्रतियोगिताओं के अलावा भी कई अन्य कुश्ती प्रतियोगिताएं ओलंपिक तरीके से मैट पर करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को दो आईडी प्रूफ के साथ फोटो लेकर आना अनिवार्य है। खिलाड़ियों का वजन सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक किया जाएगा और 10:00 बजे कुश्ती शुरू की जाएगी। इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध खिलाड़ियों के अलावा विकास सतरोड़, रामकेश जीवनपुर, राकेश श्योराण और रमेश कलावड़िया जैसे जाने-माने कलाकार भी आए हुए लोगों का मनोरंजन करने पहुंचेंगे।