हरियाणा में 1 रुपए में हुई शादी बनी चर्चा का विषय, दूल्हा डॉक्टर, दुल्हन ने कर रखी है पीएचडी

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के चरखी दादरी में हुई एक रुपए में शादी पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। चरखी दादरी के रहने वाले डॉक्टर अरुण रोहिल्ला पेशे से एक न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर है। उन्होंने बिना दहेज की शादी कर पूरे प्रदेश में एक मिसाल कायम की है। पाठकों को बता दें कि हरियाणा प्रदेश के चरखी दादरीजिले में एक डॉक्टर दंपती ने सिर्फ 1 रुपए में अरेंज मैरिज के तहत शादी की है।
लड़की के पिता पेशे से एक किसान है। जब डॉ अरुण रोहिल्ला के पिता उनके पास अपने लड़के का रिश्ता लेकर पहुंचे तो उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि यह जोड़ी नहीं मिल रही। क्योंकि उनके पास अपनी बेटी को दहेज में देने के लिए धन नहीं हैं। दुल्हन के पिता की है बात सुनकर दूल्हे के रिटायर्ड अधिकारी पिता ने उन्हें कहा कि दहेज के रूप में उन्हें कुछ भी नहीं चाहिए।आप अपनी बेटी को शादी के बाद एक सूटकेस में विदाई दे देना। इस प्रकार दोनों पक्षों ने रिश्ता पक्का कर दिया और मात्र एक रुपए में हुई चरखी दादरी के दूल्हे और भिवानी की दुल्हन की यह शादी पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई।
आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण दुल्हन के पिता ने कर दिया था रिश्ता करने से मना
हरियाणा प्रदेश के भिवानी जिले की रहने वाली दुल्हन संतोष के पिता ने आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण कृषि विभाग से रिटायर्ड एसडीओ रमेश रोहिल्ला के बेटे डॉक्टर अरुण रोहिल्ला के साथ अपनी बेटी का रिश्ता करने से मना कर दिया था। पाठकों को बता दें कि संतोष के पिता एक किसान है और उनकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं। माली हालत हालत नहीं होने के कारण उन्होंने डॉक्टर अरुण के साथ अपनी बेटी संतोष का रिश्ता करने से मना कर दिया था।
हालांकि संतोष ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से पीएचडी (PHD) तक पढ़ाई कर रखी है। जिसे देखते हुए दूल्हे के पिता रमेश रोहिला ने दुल्हन के पिता से कहा कि उन्हें दहेज के रूप में एक रुपया भी नहीं चाहिए। बस दोनों बच्चों की जोड़ी मिलनी चाहिए। इसके बाद दोनों पक्षों ने रिश्ता पक्का कर एक रुपए में शादी की।