घरों से पशुओं का गोबर उठाएगा नगर निगम, डोर-टू-डोर आएंगे वाहन
Municipal council : डोर-टू-डोर कचरा उठान की तर्ज पर नगर निगम अब पशु रखने वाले घरों से गोबर उठाएगा। नगर निगम की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। इसके आधार पर वार्ड वाइज ट्रैक्टर ट्रॉली लगाई जाएगी। हिसार नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर से पशु डेयरियों को शिफ्ट करने में अभी समय लग रहा है तब तक शहर में गंदगी न फैले व सीवरेज ब्लंकिज की समस्या न रहे ऐसे में ये व्यवस्था की जा रही है।
निगम अधिकारियों का कहना है कि जल्द यह व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। सर्वे लगभग पूरा हो चुका है। अधिकारियों की मानें तो शुरुआत में यह गोबर गोअभयारण्य के पास पड़ी खाली जमीन में डाला जाएगा। इसके बाद गेल द्वारा लगाए जाने वाले सीएनजी प्लांट में पहुंचाया जाएगा।
सेनिटेशन ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि शहर में 400 के करीब पशु डेयरियां हैं। इसके अलावा घरों में भी पशु रख रहे हैं। ऐसे घरों को भी शामिल के किया है जिनके पास केवल एक भी पशु क्यों न हो। अधिकारियों ने कहा कि घरों में पशु रखने वाले करीब 250 पशु मालिक पर हैं। एक-एक घर को प्रफोर्मा देकर उनकी सहमति भी ली गई है।
रूट मैप बना रहे, करीब एक दर्जन से अधिक वाहन लगेंगे
सर्वे टीम ने गूगल सीट पर रूट मैप तैयार कर रही है। पहले गूगल सीट पर मैपिंग होगी। वाहनों की व्यवस्था की जा जाएगी। सेनिटेशन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सबसे ज्यादा पशु डेयरियां व पशु, टिब्बा दानाशेर, पड़ाव एरिया, आजाद नगर, कैमरी रोड, सातरोड, मिलगेट एरिया में है। इनमें वाडों के हिसाब से रूट मैप बनेगा। हर घर के पास या या पशु पशु डेयरी डेयरी पर पर रोज ट्रॉलियां पहुंचेगी। करीब 1 दर्जन से अधिक वाहनों को इस काम में लगाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : निजी स्कूल पर शिक्षा निदेशालय की गिरी गाज, 460 विद्यार्थियों का लीविंग सर्टिफिकेट जारी करेगा मुख्यालय
घरों से ट्रॉलियों में गोबर भरकर सीएनजी प्लांट में भेजा जाएगा वेस्ट : एएमसी
शहर से सीक्रेज ब्लॉकेज की समस्या होत्री खत्म: शहर की अलग अलग कॉलोनियों में अक्सर सीवरेज जाम की समस्या रहती है। पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों का हमेशा यही आरोप रहता है कि पशु डेयरियों वाले इलाकों में पशु मालिक गोबर सीवरेज लाइन में डाल रहे हैं जिसके कारण आसपास के एरिया में ब्लॉकज की समस्या रहती है। अगर डेयरियों व पशु मालिकों के पशु बाड़ों का गोबर रोज निगम उठाएगा तो सीवरेज ब्लॉकज की समस्या खत्म हो जाएगी।
शहर में नहीं फैलेगी गंदगी
नगर निगम एरिया में विशेषकर मिलगेट एरिया में नई सब्जी मंडी के आसपास गोबर के ढेर लगे रहते हैं। इसके अलावा कई कॉलोनियों में और खाली प्लॉटों में यही हाल है। ये व्यवस्था होने के बाद इस तरह की दिक्कत नहीं आएगी। गली मोहल्लों में गंदगी व बदबू नहीं फैलेगी।
नगर निगम हिसार के एएमसी प्रदीप हुड्डा ने कहा कि निगम टीम ने सर्वे लगभग पूरा कर लिया है। गूगल मैपिंग की जा रही है। इसके बाद हर पशु मालिक के घर व पशु डेयरियों के सामने ट्रॉली जाएगी। यह व्यवस्था होने के बाद सीवरेज ब्लॉकिज की समस्या खत्म होगी। शहर में गंदगी नहीं फैलेगी। बाद में यह गोबर सीएनजी प्लांट में भेजा जाएगा।
इसे भी पढ़ें : हरियाणा में भर्तियों के लिए जारी होगा वार्षिक कैलेंडर, सीईटी का जल्द होगा परिणाम जारी
