New School Open : हरियाणा के इस जिले में 29.5 एकड़ में खुलेगा नया नवोदय विद्यालय
चरखी दादरी में नवोदय विद्यालय खुलने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए गांव बिरही कलां ने अपनी साढ़े 29 एकड़ पंचायती जमीन देने का प्रस्ताव भी शिक्षा विभाग को दे दिया है। अब कभी भी नवोदय की टीम आकर जमीन का निरीक्षण कर सकती है। ताकि जल्द सभी प्रक्रिया पूरी कर विद्यालय भवन का निर्माण किया जा सके।
यह प्रस्ताव स्वीकृत होते ही जिले में पहली बार जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना होगी। इससे जिले के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च स्तर की रित्या का अवसर अपने ही जिले में मिल जाएगा। वहीं विधायक सुनील सांगवान ने शिक्षा विभाग को जल्द भूमि के कागजात और लोकेशन का मूल्यांकन कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मिलेगा बड़ा अवसर
गांव बिरही कलां की पंचायत ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर 29.5 एकड़ जमीन शिक्षा विभाग को देने का प्रस्ताव भेजा है। बिरही कलां के सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गांव में नवोदय विद्यालय खुलने से क्षेत्र का शैक्षणिक माहौल बदलेगा और आसपास के गांवों के बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों से बच्चों को शहर जाने आने में दिक्कतों भी आती हैं। ऐसे में यहां विद्यालय खोलना बेहतर विकल्प होगा।
नवोदय के लिए विभाग ने शुरू की प्रक्रिया
जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि जिले में नवोदय विद्यालय बनाने के लिए गांव बिरही कलां पंचायत आगे आई है। ग्राम पंचायत ने विद्यालय बनाने के लिए अपने गांव की साढ़े 29 एकड़ पंचायती जमीन देने का प्रस्ताव दिया है। हमने यह प्रस्ताव हैड ऑफिस भेज दिया है। जल्द ही केंद्र की टीम जगह का निरीक्षण करने आएगी। नवोदय विद्यालय बनने से जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्रों भी बढ़ाया जाएगा शिक्षा का स्तर
विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में नवोदय विद्यालय खोलने से यहां शिक्षा का स्तर बढ़ेगा। यहां ग्रामीण तबके के मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त होगी। बच्चे अच्छी रिक्षा लेकर नौकरियों में बड़े पदों पर नियुक्त होंगे और ग्रामीणों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। मैंने शिक्षा विभाग अधिकारी को भूमि के कागजात और लोकेशन का मूल्यांकन कर केंद्र को रिपोर्ट देने के लिए कहा है। ताकि यहां जल्द से जल्द जवाहर नवोदय विद्यालय का निर्माण करवा सकें।
जिले को यह होंगे फायदे
मेधावी बच्चों को मिलेगा बेहतर मौका : ग्रामोग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार विद्यार्थियों को भी अब अपने जिले में ही नवोदय जैसे बड़े शिक्षा संस्थान में पढ़ने का मौका मिलेगा।
प्रतिस्पर्धात्मक मिलेगा माहौल : नवोदय विद्यालय मिलने से विद्यार्थियों को जिले में सीबीएसई पैटर्न पर शिक्षा और राष्ट्रीय स्तर के शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा।
मिलेगी सुविधा : नवोदय विद्यालय खुलने से शिक्षा का स्तर सुधरेगा और आस पास के जिलों से भी विद्यार्थी यहां आकर्षित होकर शिक्षा लेने आएंगे। 4: ग्रामीण क्षेत्रों का भी होगा विकासः नवोदय विद्यालय खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों का भी विकास हो सकेगा। विद्यालय के लिए सड़के बनेंगी, ग्रामीणों को रोजगार मिलेंगे और आधारभूत ढांचा
मजबूत होगा। यहां मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा, आवास और भोजन की सुविधा निशुल्क मिलती है।
