Jind news : दाखिले से संबंधित जानकारी के लिए स्कूल में गई थी महिला
Jind news : हरियाणा के जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल प्राचार्य द्वारा गांव की महिला के साथ छेड़छाड़, उसके निजी अंगों को छूने और मोबाइल फोन पर गंदे मैसेज भेजने का मामला सामने आया है।
महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुख्याध्यापक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना पुलिस (women polic jind) को दी शिकायत में जुलाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि वह बच्चे के दाखिले से संबंधित जानकारी के लिए सरकारी स्कूल में गई थी। वहां प्राचार्य ने उसे कुछ जानकारी दी और मोबाइल फोन नंबर मांगते हुए कहा कि बाद में सारी जानकारी उसे मुहैया करवा देगा। इसके कुछ दिन बाद प्राचार्य के फोन पर मैसेज आने लगे। 29 अप्रैल को प्राचार्य (Principle molestation) ने उसे स्कूल में बुला लिया और अपने कक्ष में बैठाकर उसके प्राइवेट पार्ट को छूने लगा। उसने विरोध किया तो उसे धमकी दी। इससे वह घबरा गई और वहां से चली गई। बाद में प्राचार्य ने उसे गंदे मैसेज भेजने शुरू कर दिए। उसने काफी विरोध किया लेकिन प्राचार्य नहीं माना और उसे धमकियां देने लगा। आखिरकार उसने अपने परिजनों को घटना के बारे में अवगत करवाया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
https://clinboldnews.com/jind-news-two-people-convicted-in-heroin-smuggling-in-jind-one-convicted-from-nigeria-the-other-from-jagsi-resident-vikas/