Jind news : जींद की विधवा महिला के साथ कैथल के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म
Jan 30, 2024, 13:25 IST

जानिए पूरा मामला Jind news : हरियाणा के जींद जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला के साथ कैथल के जाखोली निवासी एक व्यक्ति ने घर में घुसकर रेप किया। पीड़िता ने व्यक्ति के खिलाफ महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। जाखोली गांव (Jind news) के राजेश के साथ उनकी जान-पहचान थी और राजेश का घर तक आना-जाना था। राजेश ने एक दिन घर में घुसकर उसे बातों में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शुरू में लोकलाज के डर से वह किसी को बता नहीं पाई लेकिन राजेश लगातार उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। सदर थाना प्रभारी संजय ने बताया कि महिला की तरफ से शिकायत आई थी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।