Maturam halwai : हरियाणा में प्रसिद्ध मातूराम हलवाई की दुकान पर चलाई गोलियां, 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी
Jan 21, 2024, 13:01 IST

-40 राऊंड किए फायर, एक हुआ घायल, जानिए पूरा मामला
हरियाणा में देशी घी की जलेबी बनाने के मामले में प्रसिद्ध गोहाना के मातूराम हलवाई (Maturam halwai) की दुकान पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई। करीब 40 राऊंड फायर किए गए, जिसमें एक घायल भी हो गया। जाते समय बदमाश एक पर्चा फेंक कर गए हैं, जिसमें 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। घटना स्थल महिला थाना से कुछ ही दूरी पर है। गोली लगने से जो व्यक्ति घायल हुआ है, वह दुकान पर दूध देने के लिए आया हुआ था। जानकारी के मुताबिक सोनीपत जिले के गोहाना में पुरानी अनाजमंडी के पास मातू राम हलवाई (Maturam halwai) की दुकान है। रविवार को यहां आम दिनों की तरह कामकाज चल रहा था। हलवाई जलेबी व अन्य मिठाई बना रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार होकर बदमाश यहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। मौके पर हड़कंप मच गया। इसके मालिक और अन्य कारिंदे छिप गए। इसी बीच दुकान पर पहुंचा दूधिया गोली लगने से घायल हो गया। माहरा गांव के बिजेंद्र को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। गोलियां लगने से बर्तन भी छलनी हो गए। दुकान (Maturam halwai) के मालिक नीरज ने बताया कि हम सुबह काम कर रहे थे। इसी दौरान बदमाश आ गए। गोलियां चलानी शुरू कर दी। दूध वाले विजेंद्र को गोली लगी है। मौके से एक पर्ची मिली है। जो कि पुलिस वालों के पास है। हमने नहीं पता उसमें क्या लिखा हुआ था। हमारे से कोई डिमांड नहीं हुई है। चारों तरफ गोलियों के खोल बिखरे हुए हैं।