देश-विदेश

DA Hike : केन्द्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, DA में हो सकता है इतना इजाफा

केन्द्र की मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। बीते दिनों में कई राज्यों की सरकारों ने मंहगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की है। इसके बाद अब केन्द्र सरकार भी डीए में इजाफा कर सकती हैं।

DA Hike :  केन्द्र की मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। बीते दिनों में कई राज्यों की सरकारों ने मंहगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की है। इसके बाद अब केन्द्र सरकार भी डीए में इजाफा कर सकती हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार सरकारी कर्मचारियों के डीए में 4% का इजाफा कर सकती हैं। चार प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद डीए बढ़कर 46% हो जाएगा।

साल में दो बार बढ़ता है DA

केन्द्रीय कर्मचारियों को साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ मिलता है। आखिरी बार डीए में बढ़ोतरी की घोषणा मार्च, 2023 में की गई थी। जो 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी हुई थी। इसके बाद डीए 38% से बढ़कर 42% हो गया था। अब डीए में बढ़ोतरी की घोषणा सितंबर या अक्टूबर में हो सकती है।

बता दें कि मंहगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है जबकि महंगाई राहत (DR) का लाभ पेंशनर्स को दिया जाता है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या 47.58 लाख और पेंशनर्स की संख्या 69.76 लाख है।

कई राज्यों में बढ़ोतरी

हाल ही में मध्यप्रदेश की शिवराज चौहान सरकार ने अपने कर्मचारियों को डीए में 4% बढ़ोतरी का तोहफा दिया था। इससे पहले ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड और हिमाचल प्रदेश की सरकार भी अपने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए वेतन वृद्धि की घोषणा कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:   News of the day : गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी- 13 दिसंबर को संसद भवन पर करेंगे हमला, दिल्ली बनेगा पाकिस्तान
Back to top button