Movie prime

Haryana PM Rally : कुरुक्षेत्र में पीएम कार्यक्रम को लेकर स्थलों का रूट प्लान जारी

ज्योतिसर में होने वाले गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में महाआरती में हिस्सा लेंगे
 
Kurukshetra PM Program, Kurukshetra Geeta Jayanti Program, Jyotisar, 350th Martyrdom Day Program of Guru Tegh Bahadur Ji, International Geeta Jayanti Mahotsav, Kurukshetra Maha Aarti.

25 नवंबर को ज्योतिसर में होने वाले गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में महाआरती में हिस्सा लेंगे।  शहर में वीवीआईपी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस ने शहर व ज्योतिसर स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रूट प्लान तैयार किया है। 25 नवंबर को पीएम मोदी के आगमन के चलते ब्रह्मसरोवर के दक्षिण एरिया में आमजन के लिए पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

गीता महोत्सव में आने के लिए यह रहेगा रूट

ढांड, कैथल, पिहोवा की तरफ से कुरुक्षेत्र या गीता महोत्सव में आने वाले वाहन चालक 152 या 152-डी से होते हुए जलबेहड़ा, मेगा माजरा, दुनिया माजरा, झांसा होते हुए कुरुक्षेत्र या गीता महोत्सव में पहुंच सकते हैं। अम्बाला, पंजाब, इस्माइलाबाद की तरफ से आने वाले वाहन इस्माइलाबाद पुल के नीचे से 152 से होते हुए ठसका मीरांजी, रोहटी झांसा होते हुए कुरुक्षेत्र या गीता महोत्सव में पहुंच सकते हैं। 

करनाल, पानीपत, नीलोखेड़ी जीटी रोड से आने वाले वाहन चालक पिपली से कुरुक्षेत्र-पिपली मार्ग, नया बस स्टैंड, मोहन नगर रेलवे पुल, पुराना बस स्टैंड से होते हुए कुरुक्षेत्र या गीता महोत्सव में पहुंच सकते हैं। यमुनानगर, लाडवा, शाहाबाद एरिया से कुरुक्षेत्र या गीता महोत्सव में आने वाले वाहन चालक पिपली से कुरुक्षेत्र-पिपली मार्ग, नया बस स्टैंड, मोहन नगर रेलवे पुल, पुराना बस स्टैंड से होते हुए कुरुक्षेत्र या गीता महोत्सव में पहुंच सकते हैं।

यमुनानगर, लाडवा, कुरुक्षेत्र से पिहोवा की तरफ जाने वाले वाहन चालक पिपली से कुरुक्षेत्र-पिपली मार्ग, नया बस स्टैंड, मोहन नगर रेलवे पुल, पुराना बस स्टैंड से होते हुए झांसा के रास्ते पिहोवा या आगे जा सकते हैं। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वीवीआईपी आगमन के चलते कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग आमजन के लिए बंद रहेगा जिसके कारण कुरुक्षेत्र-कैथल, ढांड मार्ग पर भीड़ रहने की आशंका है

 इसलिए आमजन से निवेदन है कि वाहन लेकर थर्ड गेट या ढांड रोड की तरफ न जाएं। कृपा वैकल्पिक मागों का प्रयोग करें। नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) से ब्रह्मसरोवर तक केडीबी रोड आमजन के लिए बंद रहेगा, गीता महोत्सव में आने वाले कुरुक्षेत्र-पिपली मार्ग का प्रयोग करें। नाकों और मागों पर खड़े पुलिस कर्मचारियों के दिशा-निर्देशों का पालन कर यातायात को सुचारू रूप से चलाने में प्रशासन का सहयोग करें।