Movie prime

Bihar Exit Poll : बिहार का अंतिम चरण का मतदान संपन्न, एग्जिट पोल में एनडीए को दिया पूर्ण बहुमत

अधिकतर एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन यानी एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया गया है और महागठबंधन की सरकार को पूर्ण बहुत से दूर दिखाया गया है। हालांकि महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि एग्जिट पोल केवल एक अनुमान है। इससे पहले यह कई जगह पर फैल हो चुके है।
 
Bihar Exit Poll : बिहार का अंतिम चरण का मतदान संपन्न, एग्जिट पोल में एनडीए को दिया पूर्ण बहुमत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का अंतिम चरण का मतदान मंगलवार को संपन्न होते ही एग्जिट पोल जारी हुए है। इसमें अधिकतर एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन यानी एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया गया है और महागठबंधन की सरकार को पूर्ण बहुत से दूर दिखाया गया है।

हालांकि महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि एग्जिट पोल केवल एक अनुमान है। इससे पहले यह कई जगह पर फैल हो चुके है। लोकसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल ने भाजपा का काफी सीट दिखाई थी, लेकिन बाद में परिणाम आने पर भाजपा पूर्ण बहुत तक नहीं छु पाई थी। इसलिए जनता ने महागठबंधन को अपना समर्थन दिया है और महागठबंधन पूर्ण बहुत से सरकार बनाने वाला है। 

Bihar Exit Poll  बिहार का अंतिम चरण का मतदान संपन्न, एग्जिट पोल में एनडीए को दिया पूर्ण बहुमत

MATRIZE एग्जिट पोल : आMATRIZE एग्जिट पोल जारी हुआ है। इसमें एनडीए के पक्ष में 48 प्रतिशत मत व महागठबंधन के पक्ष में 37 व अन्य के खाते में 15 प्रतिशत मत दिखाएगए है। इसमें एनडीए को पूर्ण बहुत दिया गया है। इसमें अनुमान जताया गया है कि NDA को 147-167 तथा महागठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान है।

जेवीसी पोल : जेवीसी पोल में भी एनडीए को पूर्ण बहुत दिया गया है। इसमें महागठबंधन को काफी पिछड़ा गया है। जहां पर एनडीए को काफी सीट दी गई है। एनडीए को 135-150 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 88-103 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 3-6 सीटें जाने का अनुमान है।

पीपल्स इंसाइट एग्जिट पोल : पीपल्स इंसाइट एग्जिट पोल में भी एनडीए को बंपर जीत दिखाई गई है। इस एग्जिट पोल में एनडीए सरकार बनाने का पूर्ण बहुमत दिया गया है। जहां पर एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं महागठबंधन को 87-102 सीटें जीतने का अनुमान जताया है। इसमें जन सुराज को 0-2 सीटें तथा अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है।

पीपुल पल्स का एग्जिट पोल, NDA को बढ़त
पीपुल पल्स का भी एग्जिट पोल आ गया है। NDA को 133-159 सीटें मिलने का अनुमान है। महागठबंधन को 75-101 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 2-13 सीटें जा सकती हैं।

पोलस्ट्रेट के एग्जिट पोल में एनडीए सरकार

पोलस्ट्रेट ने एग्जिट पोल में एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। महागठबंधन को 100-108 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 3-5 सीटें जा सकती हैं।