Sahil kaimla : हरियाणा के युवक की ऑस्ट्रेलिया में बिच पर डूबने से मौत
Jan 14, 2024, 08:29 IST

मेलबर्न में विक्टोरिया बिच पर दोस्तों के साथ गया था नहाने
Sahil kaimla : हरियाणा के 27 वर्षीय सहिल नामक युवक की ऑस्ट्रेलिया में नहाते समय बिच में डूबने से मौत हो गई। करनाल जिले के गांव कैमला निवासी साहिल 12 जनवरी की शाम को अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। जब वह बिच पर नहा रहा था, इसी दौरान उसका चश्मा पानी में गिर जाता है और वह उसे झूक कर उठाने लगता है। इसी बीच एक तेज लहर उसको अपने साथ समुद्र की गहराई में ले जाती है। अस बीच दोस्त किनारे पर ही रह जाते है, वह बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते। बिच पर ही दो ऑस्ट्रेलियन साहिल को रेस्क्यू भी करने गए, लेकिन उनको वह नहीं मिला। पुलिस का हैलिकौप्टर भी वहां पर रेस्क्यू के लिए पहुंच चुका था ,लेकिन ज्यादा अंधेरा होने की वजह से ढूंढ नहीं पाए। हरियाणा के करनाल के कैमला (Sahil kaimla) गांव के 27 वर्षीय युवक साहिल की ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में विक्टोरिया बिच पर डूबने से मौत हो गई। 12 जनवरी की शाम को साहिल अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। जब वह बिच पर नहा रहा था, इसी दौरान उसका चश्मा पानी में गिर जाता है और वह उसे झूक कर उठाने लगता है। इसी बीच एक तेज लहर उसको अपने साथ समुद्र की गहराई में ले जाती है। अस बीच दोस्त किनारे पर ही रह जाते है, वह बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते। बिच पर ही दो ऑस्ट्रेलियन साहिल को रेस्क्यू भी करने गए, लेकिन उनको वह नहीं मिला। पुलिस का हैलिकौप्टर भी वहां पर रेस्क्यू के लिए पहुंच चुका था ,लेकिन ज्यादा अंधेरा होने की वजह से ढूंढ नहीं पाए। 2016 में स्टडी वीजा पर गया था ऑस्ट्रेलिया साहिल के चचेरे भाई संदीप ने बताया कि उसके चाचा भीम सिंह का लड़का साहिल वर्ष 2016 में स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था। वह मेलबर्न में एक फर्नीचर कंपनी में काम कर रहा था और दो साल पहले ही उसको पीआर मिल चुकी थी। वर्ष 2020 में उसकी शादी गुढा गांव की अन्नु के साथ हुई थी और 2022 में साहिल अन्नु को भी अपने साथ ऑस्ट्रेलिया ले गया था। पांच महीने पहले खरीदा था घर- करीब पांच महीने पहले ही साहिल ने ऑस्ट्रेलिया में अपना मकान लिया था और अपने माता-पिता को भी ऑस्ट्रेलिया में बुलाया था। करीब तीन महीने पहले ही घर का मुहूर्त किया गया था। मुहूर्त के बाद ही माता-पिता वहां से लौट आए थे। संदीप ने बताया कि साहिल का शव मेलबर्न के ही अस्पताल में है, और उसको भारत लाने में 7 से 10 दिन का समय लग सकता है।