Today History : आज का इतिहास, जानें आज किन महान विभूतियों ने लिया जन्म, किसका हुआ निधन
Feb 2, 2024, 10:35 IST

2 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉 1509 - भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच युद्ध हुआ। 1556 - चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब आठ लाख तीस हजार लोगों की मौत हुई। 1626 - चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने। 1788 - देश में प्रशासनिक सुधारों के लिये पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया। 1814 - कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना हुई। 1862 - शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने। 1878 - यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1892 - रशिया ने कैलिफ़ोर्निया में 'फ़र ट्रेडिंग कॉलोनी' की स्थापना की। 1901 - क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ। 1913 - न्यूयार्क में 'ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल' की ओपनिंग हुई। 1920 - फ़्रांस ने मैमेल पर कब्ज़ा किया। 1922 - जेम्स जॉयस का लिखा उपन्यास 'यूलिसिस' पहली बार प्रकाशित किया गया। 1939 - हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये। 1952 - मद्रास में भारत ने पहला टेस्ट क्रिकेट जीता। 1953 - अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन किया गया। 1966 - पाकिस्तान ने 'कश्मीर समझौते' के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया। 1982 - सीरिया ने हामा पर आक्रमण किया। 1990 - अफ़्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष पूर्व लगा प्रतिबंध हटाया गया। 1992 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा। 1997 - चीन तथा सं.रा. अमेरिका के बीच वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता। 1997 - रामसर सम्मेलन के 16 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विश्व आर्द्रभूमि दिवस का पहली बार आयोजन किया गया। 1999 - आस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास। 2001 - भारतीय नौसेना के सी किंग हेलिकाप्टरों के लिए अमेरिकी कलपुर्जों की बिक्री को अनुमति मिली। 2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण काण्ड में पाकिस्तान के तीन व्यक्ति गिरफ़्तार। 2004 - स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फ़ेडरर 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैकिंग पर रहे। यह एक रिकार्ड है। 2007 - अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) ने ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। 2008 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कर्नाटक की पहली लक्जरी ट्रेन 'गोल्डन चैरियट' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 2008 - राज्यपाल बी. एल. जोशी ने बी. के. गुप्ता को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश की शपथ दिलाई। 2008 - केन्या में शान्ति स्थापित करने के लिए विपक्ष के बीच समझौता सम्पन्न। 2008 - दुबई के शासक शेख़ मुहम्मद बिन राशिद अल मखदूम ने अपने पुत्र शेख़ हमदान को अपने उत्तराधिकारी के रूप में शाहज़ादा घोषित किया। 2008 - पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार सिक्ख विवाह अधिनियम अध्यादेश लागू हुआ। 2019 - दिल्ली NCR क्षेत्र में 6.1 तीव्रता के भूकम्प के झटके आए। इंडोनेशिया में भी 6.1 तीव्रता का भूकम्प। 2019 - ईरान ने 1350 कि.मी. तक मार करने वाली क्रुज मिशाइल का सफल परीक्षण किया। 2020 - चीन से बाहर कोरोना वायरस के कारण मौत का पहला मामला फिलिपींस में सामने आया। 2020 - चीन से भारत आने वाले यात्रियों के लिए ई-वीज़ा अस्थायी रूप से निलंबित किया गया। वुहान से 330 लोगों को लेकर दूसरा विमान दिल्ली पहुंचा। 2020 - भारत और मालदीव ने अद्दू अतोल के पांच द्वीपों पर अद्दू पर्यटन क्षेत्र की स्थापना के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। 2021 - विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर भारत को मिला पहला आर्द्रभूमि संरक्षण और प्रबंधन केन्द्र। 2022 - छत्तीसगढ़ एक राष्ट्र - एक राशनकार्ड लागू करने वाला देश का 35वां राज्य बना। 2022 - प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत महिला लाभार्थी के पति का आधार कार्ड प्रस्तुत करने की अनिवार्यता समाप्त की। 2023 - गुवाहाटी में भारत की अध्यक्षता में जी-20 समूह की पहली सतत वित्त कार्य समूह बैठक का उद्घाटन हुआ। 2023 - भारतीय रेलवे ने यात्री किराये से आय में 73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। 2023 - भारत सरकार ने “आत्मनिर्भर हॉर्टिकल्चर क्लीन प्लांट प्रोग्राम” शुरू किया। 2 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉 1884 - श्रीधर वेंकटेश केलकर - प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक थे। 1889 - राजकुमारी अमृत कौर - भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता। 1890 - अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म हुआ। 1902 - मोटूरि सत्यनारायण - दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक। 1909 - मोहिंदर सिंह रंधावा - भारतीय इतिहासकार, वनस्पतिशास्त्री, सिविल सेवक, और कला व संस्कृति के प्रवर्तक थे। 1915 - खुशवंत सिंह - भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार। 1916 - दसरथ देब - भारतीय राजनीतिज्ञ , त्रिपुरा के आठवें मुख्यमंत्री रहे। 1922 - बी. बी. लिंगदोह - मेघालय के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे(तीन बार)। 1925 - जीत सिंह नेगी - उत्तराखंड के पहले लोकगायक थे। 1970 - अन्नपूर्णा देवी यादव - भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ। 1979 - शमिता शेट्टी, भारतीय अभिनेत्री। 1989 - अनुराधा थोकचोम - भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी। 1990 - बाला देवी - भारत की महिला फ़ुटबॉल खिलाड़ी। 2 फ़रवरी को हुए निधन👉 1907 - दमित्री मेंडलीव - आवर्त सारणी तैयार करने वाले रूसी रसायन वैज्ञानिक थे। 1958 - बलुसु संबमूर्ति - मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी। 1960 - चतुरसेन शास्त्री - हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार। 1969 - खूबचंद बघेल - स्वतंत्रता संग्रामी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के महान नेता और साहित्यकार थे। 1978 - गोविंद शंकर कुरुप (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार) (5 जून, 1901)। 1982 - मोहन लाल सुखाड़िया - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री। 2007 - विजय अरोड़ा, भारतीय फ़िल्म व टेलीविजन अभिनेता (जन्म- 1944)। 2013 - पी. शानमुगम - दो बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे थे। 2017 - शुनिचिरो ओकानो - एक जापानी फुटबॉल खिलाड़ी और प्रबंधक थे। 2022 - ‘आनंद’ समेत 450 फिल्मों में सफल अभिनय करने वाले अभिनेता रमेश देव (93) का निधन हुआ। 2023 - टॉलीवुड डायरेक्टर के.विश्वनाथ का 92 साल की उम्र में निधन हुआ। 2 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉 🔅 स्वामी रामानन्दाचार्य जयन्ती (माघ कृष्ण सप्तमी)। 🔅 स्वामी विवेकानंद जयन्ती (तिथि अनुसार)। 🔅 श्री आत्मानन्दसर रामचन्द्र पुण्यतिथि (नागपुर)। 🔅 श्री केरोबा महाराज पुण्य तिथि- येवला (नासिक)। 🔅 राजकुमारी अमृतकौर जयन्ती। 🔅 श्री बी. बी. लिंगदोह जयन्ती। 🔅 श्री दसरथ देब जयन्ती। 🔅 श्री मोहनलाल सुखाडिया स्मृति दिवस। 🔅 श्री पी. शानमुगम स्मृति दिवस। 🔅 विश्व जलमग्नता दिवस। 🔅 विश्व आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स ) दिवस। कृपया ध्यान दें👉 *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।