Haryana Guest Merchant Policy draft : हरियाणा में कच्चे कर्मियों को पक्का करने का ड्राफ्ट हुआ तैयार, इन्हें मिलेगा पहला अवसर

Parvesh Mailk
2 Min Read
Draft ready to confirm raw workers in Haryana, they will get first opportunity

Haryana Guest Merchant Policy draft : कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने के लिए हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले सरकार कर्मचारियों के हित के लिए कुछ अहम फैसले ले रही है। बता दें कि, सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए ड्राफ्ट तैयार किया है। इसके जरिए डीसी रेट पर लगे उन कर्मचारियों को पक्का किया जाना है, जिनका कार्य कुशलतापूर्वक है और जो स्वीकृत पद के मुकाबले लगे हुए हैं।

हरियाणा सरकार फिलहाल ये तय नहीं कर पाई है कि, इस दायरे में 5 साल से कार्यरत कर्मचारियों को लिया जाए या 7 साल से काम कर रहे कर्मचारियों को शामिल किया जाए। इसको लेकर अभी ऊंचे स्तर पर मंथन चल रहा है। उम्मीद है कि, जल्द ही सरकार इस मसौदे को तैयार कर कच्चे कर्मचारियों के लिए पक्का करने की नीति जारी कर सकती है।

 

ग्रुप सी और ग्रुप डी के कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के

पाठकों को बता दें कि इससे पहले, हरियाणा सरकार पक्के कर्मचारियों और कच्चे कर्मचारियों (Haryana Guest Merchant Policy draft) के संबंध में सभी विभागाध्यक्षों (Heads of Departments) से पूरी जानकारी हासिल कर चुकी है। मुख्य सचिव ने पिछले माह ही सभी से खाली और भरे हुए पदों को ब्योरा मांगा था। बाकायदा ग्रुप D और C के कच्चे कर्मचारियों, जिनमें डीसी रेट, एडहाक, पॉलिसी 2 के तहत लगे अनुबंधित कर्मचारियों का ब्योरा लिया गया है।

ये भी पढ़ें :   HKRN Registration : हरियाणा कौशल रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो, अभी करवा लें रजिस्ट्रेशन ! जल्द होगी नई भर्ती

 

जल्द ही कर्मचारियों को पक्क किया जाएगा

सरकार की मंशा के मुताबिक, आरंभ में डीसी रेट और एडहॉक पर लगे कर्मचारियों को पक्का करने का अवसर दिया जाए। इसके बाद अन्य श्रेणी के कर्मचारियों (Haryana Guest Merchant Policy draft) के बारे में विचार होगा, क्योंकि हरियाणा में भिन्न-भिन्न आउटसोर्सिंग नीति के तहत अनुबंध के आधार पर कर्मचारियों की भर्ती हुई है। वहीं CMO के एक अधिकारी ने बताया है कि, मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ बैठक होनी है। इसके बाद कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का रास्ता साफ हो जाएगा।

Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।